Bharti Singh Make Fun Of Muslim Lady: कॉमेडियन भारती सिंह लाफ्टर क्वीन हैं. वह जहां भी जाती हैं वहां पर लोगों को अपने अंदाज में खूब हंसाती हैं. पहले वह कपिल शर्मा के साथ नजर आती थीं लेकिन अब वह अपने शो लाफ्टर शेफ में टीवी सेलेब्स के साथ खूब मस्ती करती हैं. भारती सिंह पैपराजी की भी फेवरेट हैं और इस वजह से वह हर बार पैप्स के साख खूब मस्ती करती हैं लेकिन इस बार भारती सिंह ने पैपराजी के सामने ही अपनी एक मुस्लिम फेन का मजाक उड़ा दिया, जिसके चलते मुस्लिम महिला ने अपना हिजाब उतार दिया. आइए आपको इस वीडियो की सच्चाई बताते हैं.
भारती सिंह ने उड़ाया मुस्लिम महिला का मजाक?
भारती सिंह (Bharti Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन पैपराजी के साथ हमेशा की तरह मस्ती करती दिख रही हैं. कहा जा रहा है कि तभी वहां पर हिजाब पहने हुए एक महिला आ जाती है और वह भारती सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए कहती है. इस मौके पर कॉमेडियन कुछ ऐसा बोल देती हैं कि वहां पर सब लोग हंसने लगते हैं. भारती सिंह अपने कॉमेडियन को छुपा नहीं पातीं और महिला को बोल पड़ती हैं, 'आपकी क्या फोटो आएगी.' भारती सिंह की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने गलते हैं. ऐसे में महिला अपने मुंह पर से हिजाब हटा देती है और फिर भारती के साथ सेल्फी लेती है. इस मौके पर अली गोनी भी यहीं पर होते हैं.
क्या है भारती सिंह की वीडियो का सच?
हालांकि, इस वीडियो में जिस महिला को मुस्लिम बताकर वायरल किया जा रहा है, उसकी सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है. भारती सिंह के इस वीडियो पर लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि भारती सिंह के साथ दिख रही महिला मुस्लिम नहीं है, तो कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि इस महिला ने एक फोटो के लिए हिजाब उतार दिया. हालांकि, महिला ने हिजाब नहीं बल्कि स्कार्फ पहना हुआ है. इसी वजह से लोग महिला की पहचान ठीक से नहीं कर पा रहे हैं.
