टीवी मसाला

इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा काम तो जादूगिरी करने चल पड़े एक्टर अमन वर्मा, हालत देख फैंस को आया एक्टर पर तरस

Aman Verma Magic Trick Video Viral: अभिनेता अमन वर्मा( Aman Verma) ने करीब 4 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह किसी शो के दौरान जादू दिखाते नजर आ रहे हैं। एक्टर की ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। फैंस उससे तरह-तरह के सवाल करते नजर आ रहे हैं।

Image

Aman Verma Magic Trick Video Viral

Aman Verma Magic Trick Video Viral: टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अमन वर्मा ( Aman Verma) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। शोबिज की दुनिया से दूर अमन वर्मा इन दिनों अपनी अलग दुनिया बसाए हुए हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कलश जैसे शोज से फेमस हुए एक्टर अब जादुगीरी कर रहे हैं। अमन वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह एक शो में जादू दिखाते नजर आ रहे हैं। अमन वर्मा की ये 4 दिन पुरानी वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

अभिनेता अमन वर्मा( Aman Verma) ने करीब 4 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह किसी शो के दौरान जादू दिखाते नजर आ रहे हैं। वह हाथ में शैंपेन की बॉटल लेते हैं और अखबार से गायब कर देते हैं। यह देखकर सभी तालियां बजाते हैं। अमन वर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है-"खैर, यहीं से मैंने जादूगर बनने के गुर सीखे...

थोड़ा मुश्किल था। लेकिन कामयाब रहा..यह सब हाथों की सफाई में है... देवियों और सज्जनों जादूगर आ गया है... जिसका नाम है। अमन यतन वर्मा।

फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। लोग अमन वर्मा से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। लोग कह रहे हैं ये किस लाइन में आ गए आप, वहीं एक यूजर ने कॉमेंट किया कि देखकर बुरा लगा कि आपको फिल्मों में काम नहीं मिल रहा। अमन ने फैंस के मजेदार कमेंट्स के भी जवाब दिए हैं, उन्होंने यूजर से कहा क्या करें भाईसाहब पापी पेट का सवाल है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article