टीवी मसाला

Bade Ache Lagte Hain Naya Season: तो इस दिन TV पर दस्तक देगा हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी का नया शो, TRP में मचाएगा तूफान

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Harshad Chopda-Shivangi Joshi Show New Release Date: टीवी के चर्चित एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी जल्द ही नए शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो की नई रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

Image

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' इस दिन होगा रिलीज

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Harshad Chopda-Shivangi Joshi Show New Release Date: टीवी के चर्चित एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपने नए शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के साथ छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) में देखने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। शो को लेकर खबर थी कि यह आईपीएल 2025 के बाद छोटे पर्दे पर रिलीज होगा। इसकी टेलीकास्ट डेट भी 19 मई बताई जा रही थी। लेकिन कुछ दिनों पहले ही 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' से जुड़ा अपडेट सामने आया कि सीरियल की रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के नए शो से जुड़ी टेलीकास्ट डेट सामने आ चुकी है।

एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) अब जून में टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो से जुड़े फैनपेज ने इस बात की जानकारी दी कि 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' 2 जून को टीवी पर रिलीज होगा। फैनपेज के मुताबिक, मेकर्स नहीं चाहते कि सीरियल का टकराव 'आईपीएल 2025' से हो या मैच की वजह से इसकी टीआरपी में कमी आए। ऐसे में मेकर्स ने इसे जून में रिलीज करने काि फैसला किया है। हालांकि इस रिलीज डेट पर आधिकारिक रूप से मुहर लगनी बाकी है।

बता दें कि 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) में शिवांगी जोशी भाग्यश्री की भूमिका अदा करेंगी तो वहीं हर्षद चोपड़ा ऋषभ का किरदार अदा करेंगे। शो में एक्टर नकुल मेहता और एक्ट्रेस दिशा परमार का भी कैमियो होगा, जो कि 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2' और सीजन 3 में नजर आए थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article