Video:अस्पताल से हाल बताते हुए रोने लगीं एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह, इस तरह कोरोना से लड़ रही हैं जंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2020, 03:09 PM IST

Mohena Kumari Singh Video: ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस मोहिना सिंह कोरोना से जंग लड़ रही है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपना हाल बताते हुए रोने लगी हैं।

Video:अस्पताल से हाल बताते हुए रोने लगीं एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह, इस तरह कोरोना से लड़ रही हैं जंग

मुंबई. ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद से ही उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मोहिना का हॉस्पिटल से एक वीडियो सामने आया है। 

मोहिना पिछले छह दिन से अस्पताल में भर्ती है। एक्ट्रेस ने अस्पताल से इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में मोहिना कह रही हैं कि वह इस बीमारी से शरीर के साथ-साथ मानसिक तौर से भी जूझ रही है। 

वीडियो में वह कहती हैं- 'ऋषिकेश के अस्पताल में आज यह हमारा छठा दिन है, लेकिन अभी भी कोरोना का रिजल्ट पॉजिटिव से नेगेटिव नहीं हो रहा है। हम सभी इंतजार कर रहे हैं कि कब हमारा टेस्ट निगेटिव आए।'

रोते हुए बोलीं- आप लोग  न डरें  
मोहिना वीडियो में आगे कहती हैं- 'मुझे मेरे पति सुयश  के मम्मी-पापा और भांजे को लेकर टेंशन हैं। हमने इस वायरस के बारे में इतना सुन लिया कि ये मानसिक तौर पर हम पर हावी हो गया है। ये सोचकर भी डर लगता है कि आपके अंदर वायरस है।'

वीडियो में अपना दर्द बताते हुए मोहिना इमोशनल हो जाती है और रोने लगता है। आखिर में खुद को संभालते हुए वह नसीहत देती हैं कि यदि आप में किसी भी तरह के कोई भी हल्के-फुल्के लक्षण दिखें तो अपना टेस्ट जरूर करवाने जाएं।

आधी रात को लिखा था खत 
मोहिना ने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा था। अपने इस नोट रमें फैन्स और शुभचिंतकों को उनके प्यार, प्रार्थना और संदेशों के लिए धन्यवाद दिया है। यहां तक कि इस पोस्ट पर भी उनके कई फैन्स ने कमेंट्स कर प्रार्थनाएं भेजी हैं।

टीवी एक्ट्रेस और डांस कोरियोग्राफर मोहिना कुमारी सहित उनके परिवार के कुल 22 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहिना के ससुर यानी उत्तराखंड के केबिनेट मिनिस्टर सतपाल सिंह महाराज और सास अमृता रावत का सबसे पहले कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।
 

End of Article