उर्फी जावेद का यह अंदाज देख क्लीन बोल्ड हुए लोग, इस बार कपड़ों से नहीं अपनी तस्वीरों से एक्ट्रेस ने ढका बदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 06:14 PM IST

Urfi Javed Made A Out Of Her Pictures: जानी-मानी टीवी अदाकारा उर्फी जावेद एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। हाल ही में अदाकारा को एक ऐसी ड्रेस में देखा गया जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए।

उर्फी जावेद का यह अंदाज देख क्लीन बोल्ड हुए लोग, इस बार कपड़ों से नहीं अपनी तस्वीरों से एक्ट्रेस ने ढका बदन

Urfi Javed Wears Her Photos As A Dress: बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से अदाकारा लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से अदाकारा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हाल ही में अदाकारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था जिसमें वह कुछ बॉडीगार्ड की हरकतों की वजह से गुस्सा करती हुई नजर आ रही थीं। दरअसल एक इवेंट में अदाकारा को अंदर नहीं जाने दिया गया था जिसकी वजह से उर्फी जावेद गुस्से में लाल हो गई थीं। इसके बाद आज हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। अदाकारा का यह नया अंदाज देखने के बाद कई लोग क्लीन बोल्ड हो गए।

तस्वीरों से अदाकारा ने बनाया ड्रेस

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें यह देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी‌ ढेर सारी तस्वीरों से एक ड्रेस बना कर अपने बदन‌ को ढका हुआ है। इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि टीवी अदाकारा अंग्रेजी गाने पर डांस कर रही हैं। उन्होंने न्यूड मेकअप और हाई हील्स से अपना लुक कंप्लीट किया है। यह पोस्ट शेयर करने के साथ अदाकारा ने यह भी बताया कि उन्हें लुक का आइडिया इंटरनेट से मिला था। उन्हें यह आइडिया इतना पसंद आया कि उन्होंने भी इस स्टाइल को कॉपी कर लिया।

रोजाना की तरह इस बार भी जैसे ही अदाकारा ने अपना यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया वैसे ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। कुछ लोगों ने अदाकारा की जमकर तारीफ की वहीं कुछ लोग अदाकारा के इस ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा 'इस बंदी को पैसे की बहुत जरूरत है आप लोग इनकी हेल्प करो'। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा 'इसको हॉस्पिटल लेकर जाओ'। वहीं एक और यूजर ने यह कहा कि ऊर्फी जावेद को कोई काम नहीं मिल रहा है और इसलिए वह पॉपुलर होने के लिए यह सब कर रही हैं।

End of Article