TV News 26 July: जान कुमार सानू ने निक्की तंबोली से तोड़े सारे रिश्ते, कहा- 'शांति से जीना चाहता हूं जिंदगी'

TV News 26 July 2021: बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे जान कुमार सानू और निक्की तंबोली के रिश्ते खत्म हो गए हैं। शोएब इब्राहिम के पिता ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें....

Jaan Kumar Sanu, Nikki Tamboli
Jaan Kumar Sanu, Nikki Tamboli 
मुख्य बातें
  • जान कुमार सानू और निक्की तंबोली ने बातचीत बंद कर दी है।
  • कौन बनेगा करोड़पति में नजर आई थीं कंगना की फैन।
  • बिग बॉस 15 में पांच कंटेस्टेंट का नाम फाइनल हो गया है।

मुंबई. बिग बॉस 14 के लव बर्ड्स जान कुमार सानू और निक्की तंबोली के बीच सारे रिश्ते खत्म हो गए हैं। वहीं, ससुराल सिमर का के एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 

जूम टीवी से बातचीत में बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार ने बताया कि,  'निक्की तंबोली से अब कोई बातचीत, कोई संपर्क नहीं है। मुझे लगता है कि अब चीजें ऐसी  ही रहेगी। क्योंकि इस बीच बहुत सारी चीजें हुई है। उसने मेरे बारे में काफी कुछ बोला था। मैंने इस पर कुछ भी बोलना ठीक नहीं समझा। मैं बस इग्नोर करता जा रहा हूं। मैं अपनी जिंदगी शांति के साथ जीना चाहता हूं। उसे भी मेरी तरफ से ऑल द बेस्ट।'

केबीसी में आई थीं कंगना की फैन 
हिमाचल प्रदेश के लैंडस्लाइड में कंगना रनौत की फैन डॉक्टर दीपा शर्मा का निधन हो गया। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया। डॉक्टर दीपा शर्मा कौन  बनेगा करोड़पति में शामिल हो चुकी हैं। कौन बनेगा करोड़पति में उन्होंने छह लाख 40 हजार रुपए जीते थे। दीपा ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी  यादों को शेयर किया था। लिखा, 'छह साल पहले केबीसी की हॉट सीट पर बैठी थी। 5 और 6 अक्टूबर 2013।

बिग बॉस 15 के ये पांच कंटेस्टेंट फाइनल 
बिग बॉस 15 के लिए कई सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पांच कंटेस्टेंट्स का नाम कंफर्म हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी ने हामी भरी है। इसके अलावा बालिका वधू की एक्ट्रेस नेहा मर्दा भी शो में नजर आएंगी। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी 11 की सना मकबूल भी शो में आएंगी। इसके अलावा रिद्धिमा पंडित और एक्टर करण नाथ नजर आ सकते हैं।

शोएब इब्राहिम के पिता को आया ब्रेन स्ट्रोक
टीवी सीरियल ससुराल सिमर का के एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है। शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि,  'एक बार फिर आपकी दुआओं और ताकत की जरूरत है!! पापा को आज सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया है और अभी वो ICU में हैं !! कृपया आप सब दुआ कीजियेगा की अल्लाह उन्हें जल्दी ठीक कर दें।'

अनुपमा में होगी सुनीत राय की एंट्री
टीवी सीरियल अनुपमा में नए किरदार की एंट्री होने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता राय स्टार प्लस के शो में एंट्री करती नजर आएंगी। अभी सुनीता राय के किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

सुनीता को बाय बाय जैसे प्रोजेक्ट में अपने शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। सुनीता के अलावा जल्द ही सीरियल में एक मेल एक्टर की भी एंट्री होने वाली है। जिसका रोल काफी अहम और बड़ा होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर