The Kapil Sharma Show: एक एपिसोड के लिए इतनी मोटी फीस लेते हैं कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह करती हैं इतना चार्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 08:29 AM IST

The kapil sharma show cast fees: मनोरंजन जगत का सबसे लोकप्रिय 'द कपिल शर्मा' शो खूब पसंद किया जाता है। कई बार दर्शकों के मन में आता है कि इस शो के सितारे कितनी फीस लेते हैं।

The Kapil Sharma Show: एक एपिसोड के लिए इतनी मोटी फीस लेते हैं कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह करती हैं इतना चार्ज

The kapil sharma show cast fees: मनोरंजन जगत का सबसे लोकप्रिय 'द कपिल शर्मा' शो खूब पसंद किया जाता है। स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस शो की शुरुआत की थी और कई वर्षों से यह दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो की कास्ट के कई सदस्य बदल चुके हैं। जज के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह भी अर्चना पूरन सिंह ने ले ली है। कई बार दर्शकों के मन में आता है कि इस शो के सितारे कितनी फीस लेते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि कपिल शर्मा से लेकर अर्चना पूरन सिंह तक एक एपिसोड के लिए कितना चार्ज करते हैं।   

इस शो के प्रमुख यानी कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के एक एपिसोड के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द कपिल शर्मा शो' के हर एपिसोड के लिए कपिल 50 लाख रुपये फीस के रूप में चार्ज करते हैं। एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) की मोटी फीस लेती हैं। अपने ठहाकों से माहौल बना देने वाली अर्चना पूरन सिंह हर एपिसोड के 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। 

कृष्णा अभिषेक की फीस

सपना का किरदार निभाने वाले एक्टर कृष्णा अभिषेक हर एपिसोड के लिए मेकर्स से 10 से 12 लाख रुपये चार्च करते हैं जबकि 'बच्चा यादव' का मशहूर किरदार निभाने वाले कॉमेडियन कीकू शारदा (Kiku Sharda) हर एपिसोड के लिए 5 लाख रुपये की फीस लेते हैं। 

चंदन प्रभाकर की फीस

चंदू चाय वाले का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर को हर एपिसोड के 7 लाख रुपये फीस मिलती है, वहीं सुमोना चक्रवर्ती फीस के रूप में 5 से 6 लाख रुपये लेती हैं। इसके अलावा जो गेस्ट शो में आते हैं वो अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंचते हैं तो वह कुछ नहीं लेते। सपोर्टिंग कास्ट को भी ठीक ठाक रकम मिलती है। 

End of Article