The Kapil Sharma Show: जब निरहुआ ने सरेआम उड़ाया था पवन सिंह की अंग्रेजी का मजाक, सुनाया एयरपोर्ट किस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 11:31 PM IST

Pawan singh Airport Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार अक्सर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचते हैं। इसी तरह अब भोजपुरी कलाकार भी इस शो में आने लगे हैं। कुछ समय पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और निरहुआ भी कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। जहां निरहुआ ने पवन के एयरपोर्ट का किस्सा सुनाया।

The Kapil Sharma Show: जब निरहुआ ने सरेआम उड़ाया था पवन सिंह की अंग्रेजी का मजाक, सुनाया एयरपोर्ट किस्सा
Photo Credit: Instagram

Nirahua Pawan Singh The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में अक्सर सितारों का जमावड़ा लगता है। बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले को लेकर कपिल शर्मा के शो पर पहुंचते हैं। जहां खूब हंसी मजाक होता है। कुछ सालों से इस शो में भोजपुरी स्टार्स भी शिकरत करने लगे हैं। एक बार कपिल शर्मा के शो पर भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवनी और निधि बतौर गेस्ट पहुंचे थे। भोजपुरी सितारों ने शो में खूब मनोरंजन किया। कपिल शर्मा का ये एपिसोड खूब पसंद किया गया था।

इस कॉमेडी शो में खूब मजाक मस्ती होती है। सभी अपनी लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से कहानियों को शेयर करते है। लेकिन निरहुआ ने इस शो में पवन सिंह से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया था जिसके बाद शो में मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल निरहुआ ने पवन सिंह से जुड़ा एयपोर्ट का एक किस्सा सुनाया, जिसे सुनते ही सभी खूब हंसने लगे। इसमें निरहुआ पवन सिंह की अंग्रेजी को लेकर खूब मजाक भी उड़ाते हैं।

हंस-हंसकर लोटपोट हुए सब

निरहुआ बताते हैं कि एक बार हम और पवन सिंह सिंगापुर से लौट रहे थे। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षागार्ड ने हमें रोक लिया। फिर मैंने गार्ड को बताया कि हम भोजपुरी सुपरस्टार्स हैं और पवन  ने लॉलीपॉप वाला गाना गाया है। इसके बाद गार्ड चौंक गया और कहने लगा, लॉलीपॉप सिंगर...ओह माय गॉड। यू आर डाउन टू अर्थ परसन। निरहुआ कहते हैं कि गार्ड के इतना कहते ही पवन जमीन पर बैठ गए थे। जब मैंने पवन से कहा कि आप नीचे क्यों बैठ गए। तब पवन बोले कि, वह डाउन टू अर्थ कह रहा है, इसलिए। यह किस्सा सुनने ही शो में मौजूद सभी ऑडियंस खूब हंसने लगे। यहां तक कि पवन सिंह खुद भी हंसने लगे। आपको बता दें कि निरहुआ ने ये किस्सा मजाक-मजाक में सुनाया, जिससे की शो के मनोरंजन में हंसी का तड़का लगाया जा सके।

पवन सिंह ने अपने करियर में कई फिल्में और सॉन्ग किए। लेकिन लॉलीपॉप लागेलू गाने से उनको खूब पहचान मिली। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने को पवन ने लगभग 15 साल पहले गाया था। बदलते समय में कई तरह के म्यूजिक एलबम आए लेकिन आज भी हर मौके पर ये गाना हिट रहता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!