इस अंधविश्वास में यकीन करती हैं कियारा आडवाणी, फिल्म साइन करने से पहले नहीं करती हैं ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 12:05 AM IST

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते भूल भुलैया 2 की स्टारकास्ट बतौर मेहमान शामिल होने वाली है। इस दौरान कियारा आडवाणी ने बताया किस अंधविश्वास को वह मानती हैं।

इस अंधविश्वास में यकीन करती हैं कियारा आडवाणी, फिल्म साइन करने से पहले नहीं करती हैं ये काम

मुंबई. द कपिल शर्मा शो में जल्द ही कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अपनी अपकमिंग फिल्म भूल-भुलैया 2 के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं। शो में दोनों अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार किस्से भी शेयर करने वाले हैं। कियारा ने बताया कि वह अपनी लाइफ में केवल एक ही अंधविश्वास को मानती हैं। 

शो के होस्ट कपिल शर्मा से बातचीत में कियारा ने कहा, 'मैं अंधविश्वासी नहीं हूं केवल एक चीज को छोड़कर। मैं मानती हूं कि जब तक मैं फिल्म साइन न कर लूं तब तक किसी को भी इस बारे में नहीं बताना चाहिए।' इस पर शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि, 'दरअसल ये एक समझदारी भरा काम है।' वहीं, शो का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। इसमें कपिल शर्मा कहते हैं,  'कियारा आपको यह लगा नहीं कि अब मैं यह हॉरर कॉमेडी कर रही हूं तो लोग मुझसे डरेंगे? लोगों को तो प्यार हो जाएगा इस भूतनी से।' 

राजपाल यादव ने सुनाया किस्सा
द कपिल शर्मा शो में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन के साथ राजपाल यादव भी शामिल हुए। शो के एक प्रोमो के मुताबिक राजपाल यादव एक मजेदार घटना शेयर करते हुए कहते हैं, 'मैं कनाडा के एक मॉल में शॉपिंग करने के लिए गया था। वहां पर नॉर्मल लोगों की हाइट छह फीट है। मुझे बहुत ढूंढने के बाद भी अपनी साइज का कपड़ा नहीं मिला। ऐसे में मैं निराश होकर वापस लौट आया। मैंने ये बात जब अपनी वाइफ को बताई तो उसने कहा आप गलत जगह चले गए थे, आपको किड्स सेक्शन में कपड़े ढूंढने चाहिए थे।'

कार्तिक, कियारा और राजपाल यादव के अलावा फिल्म के डायरेक्टर अजीम बाजमी भी शो का हिस्सा बने थे। आपको बता दें कि फिल्म भूल भुलैया 2 20 मई 2022 को रिलीज हो रही है। फिल्म में तब्बू भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। भूल भुलैया 2 साल 2007 में अक्षय कुमार और विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है। 

End of Article