ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो में अब कार्तिक और नायरा उर्फ कायरा के अलग होने की कहानी दिखाई जाएगी। शो में कार्तिक जल्द लापता हो जाएंगे और फिर परिवार उनकी तलाश में लगेगा। ये रिश्ता क्या कहलाता है में चीजें कैसी होंगी यह काफी सस्पेंस भरा होने वाला है। लेकिन इसी बीच टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। जानकारी के मुताबिक तन्मय ऋषि ने अब इस शो का हिस्सा नहीं है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में कायरव की भूमिका निभा रहे तन्मय ऋषि ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, तन्मय ऋषि ने लिखा कि वह मोहसिन खान, शिवांगी जोशी और ये रिश्ता क्या कहलाता है की पूरी टीम को याद करेंगे।
टीवी चाइल्ड एक्टर तन्मय ऋषि ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'LIFE में कहने वाली दो सबसे कठिन चीजें हैं पहली बार हैलो और आखिरी के लिए GOODBYE... अंत में ये रिश्ता क्या कहलाता है को बाय-बाय... थैंक यू राजन सर... नायरा दीदी, कार्तिक भैया और ये रिश्ता क्या कहलाता है फैमिली के पूरे क्रू मेम्बर्स को याद करूंगा...।'
ये रिश्ता क्या कहलाता है छोटे परदे के सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाला शोज में से है। राजन शाही का ये शो लंबे टाइम से टॉप-10 धारावहिकों में बना हुआ है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्टार्स मोहसिन खान और शिवांगी जोशी छोटे परदे के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी कपल में से एक हैं। दोनों की लोकप्रियता काफी है। हाल ही में, शो के कुछ सदस्यों को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया था, लेकिन अच्छी खबर ये है कि अब वो सभी ठीक हैं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।