Swayamvar- Mika Di Vohti: शान की मां भेजती थीं मीका सिंह के लिए रिश्ते, सिंगर ने खुद किया वजह का खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 10:05 AM IST

Swayamvar Mika Di Vohti: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के स्‍वयंवर- मीका दी वोटी की शुरुआत 20 जून को हो चुकी है। शो में मीका ने बताया कि सिंगर शान की मां अक्सर उनके लिए रिश्ते भेजा करती थीं।

Swayamvar- Mika Di Vohti: शान की मां भेजती थीं मीका सिंह के लिए रिश्ते, सिंगर ने खुद किया वजह का खुलासा

टीवी के मोस्ट अवेटेड शो ‘स्‍वयंवर- मीका दी वोटी' (Swayamvar – Mika Di Vohti) की शुरुआत हो चुकी है। शो की शुरुआत कल यानी सोमवार (20 जून) को हो चुकी है। इस शो में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह अपनी लाइफ पार्टनर चुनेंगे। शो के पहले एपिसोड में मीका के साथ सिंगर शान भी नजर आए, जो कि इस शो को होस्ट कर रहे हैं। और इस दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिली। 

अच्छे दोस्त हैं मीका- शान

शो के पहले एपिसोड में मीका सिंह ने एक छोटा सा किस्सा शेयर किया जो कि उस समय का है जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था और उनके लिए यह पूरी तरह नई थी। मीका ने उस समय को याद किया जब उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी शान के साथ परफॉर्म कर रहे थे। उस समय मीका टेलेंटेड सिंगर शान के साथ एक तस्वीर क्लिक करना चाहते थे। और अब वो दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं। 

शान की मां मीके के लिए भेजती थीं रिश्ते

मीका ने अपनी और शान की दोस्ती की बात करते हुए पुराने किस्से याद किए। इस दौरान मीका ने बताया कि शान की मां, उनके लिए रिश्ते भेजती थीं क्योंकि मीका अपने लिए शान की पत्नी राधिका जैसी जीवनसाथी चाहते हैं। अब क्योंकि उन्होंने 'स्वयंवर - मीका दी वोहती' शो में घर बसाने का फैसला किया, उन्हें लगता है कि शान की मां को उनपर (मीका पर) गर्व होगा। मालूम हो कि बीते वर्षों में दोनों की दोस्ती काफी अच्छी हो गई है और इंडस्ट्री में कई लोग इसकी सराहना भी करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शान मीका के कहने पर ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं ताकि वो उन्हें बेस्ट पार्टनर चुनने में मदद भी कर सकें। 

मीका ने कही थी ये बात

हाल ही में मीका ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा था कि अगर शो में कोई लड़की उनके नाम और फेमस होने के कारण शो में आ रही होंगी, तो उन्हें (मीका को) इस बात से कोई दिक्कत नहीं होगी। मीका ने कहा था, 'शो में आने वाली सभी लड़कियां जानती हैं कि वे मेरी जीवनसाथी बनने वाली हैं। वे जानती हैं कि मैं एक जाना पहचाना नाम हूं। वे जाहिर तौर पर मेरे नाम, प्रसिद्धि के लिए आएंगी और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।'

कहां प्रीमियर होगा शो

बता दें कि 45 साल के मीका सिंह 12 लड़कियों में से एक को अपनी लेडीलव के रूप में चुनेंगे। शो में 12 लड़कियां भाग ले रही हैं, जो देश के अलग-अलग कोने से आई हैं। शो के कई प्रोमो वीडियोज रिलीज हो चुके हैं और फैंस को अब बेसब्री से इसके प्रीमियर का इंतजार था। अपने इस स्वयंवर के लिए खुद मीका भी खास एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसे रात 8 बजे, STAR भारत पर देखा जा सकता है।

End of Article