सलमान खान कर रहे सुनील ग्रोवर की देखभाल, पर्सनली डॉक्टरों की टीम को भेजकर ऐसे की मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 08:53 AM IST

Sunil Grover gets Salman Khan help: सलमान खान ने डॉक्टरों की अपनी टीम से अभिनेता सुनील ग्रोवर के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखने को कहा है। टीम ने हार्ट की सर्जरी के दौरान भी काफी ध्यान रखा...

सलमान खान कर रहे सुनील ग्रोवर की देखभाल, पर्सनली डॉक्टरों की टीम को भेजकर ऐसे की मदद

सुनील ग्रोवर हाल ही में अपनी हेल्थ के कारण चर्चा में आ गए। फिल्म भारत के अभिनेता सुनील ग्रोवर को कम उम्र में हार्ट की सर्जरी से गुजरना पड़ा है। द कपिल शर्मा शो में गुत्थी के नाम से मशहूर सुनील को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि उन्हें पिछले महीने की शुरुआत में सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें दवाएं दी गई थीं। अब ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि सलमान खान अपने को-स्टार सुनील ग्रोवर की देखभाल कर रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, दबंग खान ने डॉक्टरों की अपनी टीम से अभिनेता सुनील ग्रोवर के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखने को कहा है। उन्होंने हार्ट की सर्जरी के दौरान भी काफी ध्यान रखा। सुपरस्टार के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'सलमान, सुनील ग्रोवर के बहुत करीब हैं। अस्पताल में रहने के दौरान उन्होंने कॉमेडियन के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखी। अभिनेता ने बीइंग ह्यूमन के साथ काम करने वाले डॉक्टरों की अपनी टीम से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सब कुछ ठीक से हो। सलमान की टीम ने सुनील की हार्ट सर्जरी पर भी नजर रखी। अब जब सुनील को छुट्टी दे दी गई है, सलमान ने डॉक्टरों की टीम को उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सुनील ठीक रहें।'

सलमान खान और सुनील ग्रोवर ने अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में साथ काम किया था। दोनों ने और कई मौकों पर साथ काम किया है। यहां तक कि सुनील, सलमान के दबंग टूर का भी हिस्सा रह चुके हैं। सुनील के पुराने दोस्त और सह-कलाकार कपिल शर्मा ने उनकी हालत पर आश्चर्य और चिंता व्यक्त की है। 

सुनील के स्वास्थ्य के बारे में जानने के तुरंत बाद, कपिल शर्मा ने व्यक्त किया कि वह उनके बारे में चिंतित हैं। कॉमेडियन ने बताया, 'मैं पूरी तरह से हैरान था और मैं सुनील के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हूं। मैंने उसे एक मैसेज भेजा था, लेकिन जाहिर है उनको कल ही छुट्टी मिली है, इसलिए मैं उनसे मैसेज वापस पाने की उम्मीद नहीं कर सकता।'

End of Article