वजन घटाने के बाद बालिका वधू की एक्ट्रेस ने खोला राज, स्मृति खन्ना ने बताया प्रेग्नेंसी में करती थीं ये काम

TV Actress Pregnancy Weight Loss Story: स्मृति खन्ना ने अपने पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट लॉस सीक्रेट के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि प्रेग्नेंट महिलाएं 36 हफ्ते में वर्कआउट शुरू कर सकती हैं...

Smriti Khanna balika vadhu Actress After Giving Birth to baby girl Pregnancy Weight loss Story
स्मृति खन्ना।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्मृति खन्ना डिलीवरी के तुरंत बाद ही अपना बढ़ा हुआ वजन घटाकर खूब चर्चा में हैं।
  • अब हाल ही में स्मृति खन्ना ने अपना फिटनेस प्लान शेयर किया है।

टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना हाल ही में मां बनी हैं। स्मृति ने कुछ दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है और इसके बाद वो वापस अपने रुटीन फिटनेस में लौट आई हैं। स्मृति खन्ना ने प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद ही अपना बढ़ा हुआ वजन घटा लिया और इस वेट लॉस की वजह से वो काफी चर्चा में हैं। डिलीवरी के एक कुछ दिन बाद ही स्मृति खन्ना अपने ऐब्स फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। अब हाल ही में स्मृति ने अपना फिटनेस प्लान शेयर किया है।
बालिका वधू, इस प्यार को क्या नाम दूं-3, कसम प्यार की, सीआईडी जैसे टीवी शोज कर चुकीं स्मृति खन्ना ने अपने फैन्स को पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट लॉस सीक्रेट के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंट महिलाएं 36 हफ्ते में वर्कआउट शुरू कर सकती हैं हां लेकिन अगर बच्चा सिजेरियन है तो इसे अवॉइड करें। साथ ही स्विमिंग सबसे अच्छा तरीका है एक्सरसाइज करने का। स्मृति खन्ना बताती हैं कि प्रेग्नेंसी में भी स्विमिंग की जाती है। वो रोजाना 2-3 टाइम वीक में तैराकी करती थीं। साथ ही उन्होंने खाने से लेकर डॉक्टर से बात तक करने की पूरी रिसर्च की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@smriti_khanna) on

दरअसल स्मृति ने दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया था। एक फोटो डिलिवरी से पहले की और दूसरी डिलिवरी के एक हफ्ते बाद की थी। उन्होंने लिखा था कि मैं हैरान हूं कि मानव शरीर क्या कर सकता है। पहली फोटो डिलिवरी के एक हफ्ते पहले ली गई थी। दूसरी फोटो जन्म के एक हफ्ते बाद की है। मेरा इनबॉक्स नई मॉम और जो मां बनने वाली हैं, उनके सवालों से भर गया है। मैं जल्द ही इन सभी का जवाब देने के लिए एक वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी। अब स्मृति ने उन्हीं सब सवालों के जवाब देने के लिए ये नया वीडियो किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@smriti_khanna) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@smriti_khanna) on

टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता से शादी की है। दोनों की मुलाकात टीवी शो मेरी आशिकी तुम से ही के सेट पर हुई थी। यहीं उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद साल 2017 में स्मृति और गौतम ने शादी कर ली।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर