Koffee With Karan 7: करण जौहर के सामने अपने राज खोलेंगे विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा, प्रोमो आया सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 12:50 PM IST

Koffee with karan 7 next episode: करण जौहर के रियलिटी शो कॉफी विद करण 7 का नया एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। नए एपिसोड में विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे।

Koffee With Karan 7: करण जौहर के सामने अपने राज खोलेंगे विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा, प्रोमो आया सामने

Koffee with karan 7 next episode: करण जौहर का रियलिटी शो कॉफी विद करण अपने सातवें सीजन के साथ वापस आ चुका है। अब तक इस नए सीजन के छह एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। अब कॉफी विद करण 7 का नया एपिसोड प्रसारित होने को तैयार है और पूरे यकीन के साथ कहा जा सकता है ये नया एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। नए एपिसोड में विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। विक्की कौशल ने बीते साल कटरीना कैफ के साथ शादी की है और सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। 

करण जौहर इन दोनों से तीखे सवाल करेंगे और इन सवालों के जवाब में ये सितारे अपने राज से पर्दा उठाएंगे। फैंस भी चाहते हैं कि ये दोनों सितारे अपने अपने बारे में रोमांचक बातें करण जौहर के शो में बताएं। मेकर्स ने इस नए एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि कैसे करण जौहर सिद्धार्थ से उनके और कियारा के फ्यूचर प्लान के बारे में पूछ रहे हैं। इस एपिसोड में दोनों अपनी लव लाइफ और शादी पर खुलकर बातें करेंगे। 

करण जौहर ने जब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पूछा कि आखिर वो शादी कब कर रहे हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “मैं एक उज्जवल और खुशहाल भविष्य की कामना करता हूं। इतना ही नहीं विक्की कौशल को लेकर शेरशाह एक्टर कहते हैं कि उनका तो रोका ही इस काउच पर हुआ था। इसके बाद तीनों खूब ठहाके लगाते हैं। 

बता दें कि हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होता है जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर राउंड होते हैं। 'कॉफी विद करण सीजन 7 हर गुरुवार, शाम 7 बजे प्रसारित होता है। 

End of Article