2 तलाक के बाद टूट चुकी हैं श्वेता तिवारी, बेटी पलक तिवारी को भी देती हैं शादी नहीं करने की सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 06:32 PM IST

Shweta Tiwari not believe in the institution of marriage: श्वेता तिवारी ने हमारे साथ बातचीत में बताया कि वो अब वह शादी में विश्वास नहीं करती हैं। इतना ही नहीं श्वेता अपनी बेटी पलक को भी शादी नहीं करने के लिए कहती हैं।

2 तलाक के बाद टूट चुकी हैं श्वेता तिवारी, बेटी पलक तिवारी को भी देती हैं शादी नहीं करने की सलाह

Shweta Tiwari on institution of marriage: कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा के रूप में प्रसिद्धि पाने वालीं श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ से हम सभी वाकिफ हैं। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दो बार शादी की, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी दोनों शादियां ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चलीं और उनको तलाक का विकल्प चुनना पड़ा। श्वेता तिवारी ने पहले राजा चौधरी से शादी की थी जिनसे उनकी एक बेटी पलक तिवारी है। बाद में, श्वेता ने अभिनव कोहली के साथ शादी की। दोनों का एक बेटा रेयांश है। लेकिन 2019 में उनका भी तलाक हो गया। अब श्वेता तिवारी जल्द टीवी पर मैं हूं अपराजिता नामक एक शो से वापसी कर रही हैं। जिसमें मुख्य किरदार अपराजिता तीन बेटियों की सिंगल मदर है। यह श्वेता के वास्तविक जीवन से काफी मिलता-जुलता है क्योंकि अभिनेत्री अपने बच्चों पलक और रेयांश की सिंगल पेरेंट हैं।

श्वेता तिवारी अपनी बेटी पलक तिवारी को देती हैं ये सलाह
अब हाल ही में श्वेता तिवारी ने हमारे साथ बातचीत में बताया कि वो अब वह शादी में विश्वास नहीं करती हैं। इतना ही नहीं श्वेता अपनी बेटी पलक को भी शादी नहीं करने के लिए कहती हैं। श्वेता तिवारी ने स्पष्ट किया कि वह अपनी बेटी को यह निर्देश नहीं देती है कि उसे अपना जीवन कैसे जीना है, लेकिन वह उससे कहती हैं कि वह इसमें डुबकी लगाने से पहले अच्छी तरह सोच ले। अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने कहा, 'सिर्फ इसलिए कि आप एक रिश्ते में हैं, इसका अंत शादी में नहीं होना चाहिए।'

'कई लोग कंप्रोमाइज्ड शादी में रहते हैं'- श्वेता तिवारी
श्वेता ने साफ किया कि सभी शादियां खराब नहीं होती हैं और वह ऐसे कई लोगों को जानती हैं जो खुशी-खुशी शादीशुदा हैं। हालांकि, श्वेता ने बताया कि वो उनके कुछ दोस्तों को भी जानती हैं जो एक कंप्रोमाइज्ड शादी में रहते हैं जो उनके अनुसार उनके या उनके बच्चों के लिए अच्छी नहीं है। श्वेता के प्रशंसकों ने हमेशा उनकी सराहना की है कि कैसे वह जीवन भर एक मजबूत महिला रही हैं और अकेले ही दो बच्चों की परवरिश कर रही है। 

Shweta Tiwari daughter Palak | After going missing from Instagram, Shweta  Tiwari's daughter Palak makes a stunning comeback - see NEW photos

श्वेता जहां मैं हूं अपराजिता के लिए तैयार हैं, वहीं पलक किसी का भाई किसी जान के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल और जस्सी गिल हैं। फिल्म की आधिकारिक तौर पर कुछ दिनों पहले घोषणा की गई थी, कथित तौर पर यह इस साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है।

End of Article