'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द खत्म हो सकता है शिवांगी जोशी का सफर, इस वजह से शो में नहीं दिखेंगी नायरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2020, 06:55 AM IST

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में शिवांगी जोशी यानी नायरा गोयनका का सफर जल्द ही खत्म हो सकता है। जानें क्या है इसके पीछे की वजह।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द खत्म हो सकता है शिवांगी जोशी का सफर, इस वजह से शो में नहीं दिखेंगी नायरा

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक है, जिसमें एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नायरा गोयनका का रोल प्ले कर रही हैं। इस शो के जरिए शिवांगी ने घर- घर में अपनी पहचान बनाई।

शिवांगी के फैंस के लिए अब बुरी खबर ये है कि मुमकिन है वो शो में अब नजर ना आएं। जानकारी के मुताबिक शिवांगी जल्द ही इस शो को अलविदा कह सकती हैं और शो में उनका सफर जल्द ही खत्म होने वाला है। 

शो की कहानी में हो सकते हैं बदलाव

एक वेबसाइट के मुताबिक लॉकडाउन के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है कि लिए मेकर्स का कुछ अलग प्लान है। इसकी नई स्टोरी लाइन के तहत शो में नई एक्ट्रेस की एंट्री होगी और धीरे- धीरे उस एक्ट्रेस और कार्तिक (मोहसिन खान) के बीच केमिस्ट्री बनेगी। इसी के साथ नायरा के रोल को हटाया जाएगा। हालांकि इस बारे में शिवांगी या शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कुछ नहीं कहा है। 

साल 2016 में हुई थी शो में एंट्री

साल 2016 में शो में शिवांगी की एंट्री अक्षरा (हिना खान) और नौतिक (करण मेहरा) की बेटी नायरा के रोल से हुई थी। शिवांगी की शो में एंट्री के बाद हिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कह दिया था और शो की स्टोरी लाइन पूरी तरह नायरा और कार्तिक की तरफ मुड़ गई। शो में इस जोड़ी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला और उनके रोल को काफी पसंद किया गया।  

शिवांगी जोशी का करियर

शिवांगी जोशी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वो सीरियल खेलती है जिंदगी आंख मिचोली में नजर आईं। इसके बाद वो बेइंतहा में आयर हैदर के रोल में और बेगुसराय में पूनम ठाकुर के रोल में दिखीं। इसके बाद साल 2016 से वो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का रोल प्ले कर रही हैं। 

End of Article