Sidharth Shukla की मौत मामले में Shehnaaz Gill का बयान, ओशिवारा पुलिस ने किया दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2021, 05:02 PM IST

Shehnaaz Gill statement in Sidharth Shukla case: बीते गुरुवार को आकस्मिक निधन के बाद सिद्धार्थ शुक्ला केस को लेकर ओशिवारा पुलिस ने एक्टर की कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल का बयान दर्ज कर लिया है।

Sidharth Shukla की मौत मामले में Shehnaaz Gill का बयान, ओशिवारा पुलिस ने किया दर्ज
Photo Credit: Instagram

मुंबई: सिद्धार्थ शुक्ला का निधन बीते गुरुवार रात को होने के बाद शुक्रवार, 3 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ओशिवारा श्‍मशान घाट पर परिवार, परिजनों और दोस्तों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई और एक्टर का शव पंचतत्व में विलीन हो गया। हालांकि इस बीच पुलिस अपने स्तर पर कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है और सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमार्टम के बाद उनसे जुडे़े अलग अलग लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

इसी मामले में बिग बॉस सीजन 13 में साथी प्रतियोगी और सिद्धार्थ की कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल का बयान भी ओशिवारा पुलिस ने दर्ज किया है।

इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल भी शव दाहगृह अपने भाई के साथ पहुंचीं। शहनाज और शुक्ला की मुलाकात ‘बिग बॉस सीजन-13’ के दौरान हुई थी और दोनों काफी लोकप्रिय जोड़ी बन गए थे।

सामने आई तस्वीरों के अनुसार कार से उतरते समय शहनाज रो रही थीं और उनका भाई उन्हें सांत्वना दे रहा था। इसके बाद पुलिसकर्मी और उनके भाई उन्हें शव दाहगृह के अंदर ले गए।

सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार ओशिवरा शव दाहगृह में किया गया, जहां बाहर में काफी संख्या में लोग इकट्ठा थे। अभिनेता का पार्थिव शरीर दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल से रवाना हुआ था और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच लोग उनकी अंतिम झलक पाने को बेताब थे।

शव दाहगृह के अंदर शुक्ला की मां रीता और उनके सहकर्मी अभिनेता अली गोनी, आसिम रियाज, पारस छाबड़ा, माहिरा खान, अभिनव शुक्ला, जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज आदि मौजूद थे।

टेलीविजन सीरियल ‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले और ‘बिग बॉस-13’ के विजेता एक्टर को गुरुवार की सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर जुहू के कूपर अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

End of Article