अंतिम संस्कार में Sidharth Shukla के पैर रगड़ रही थीं Shehnaaz Gill, चिल्ला रही थीं- 'मम्मीजी, मेरा बच्चा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2021, 09:15 PM IST

Shehnaaz Gill in Sidharth Shukla Last Rites: सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार से उनकी खास दोस्त शहनाज गिल की कई फोटोज सामने आई थीं। राहुल महाजन ने बताया कि शहनाज गिल की हालत कैसी थी।

अंतिम संस्कार में Sidharth Shukla के पैर रगड़ रही थीं Shehnaaz Gill, चिल्ला रही थीं- 'मम्मीजी, मेरा बच्चा'

मुंबई. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी खास दोस्त शहनाज गिल का हाल बेहद बुरा है। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शहनाज गिल बेसुध हो गई थीं। अब राहुल महाजन ने बताया कि शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर के पैर रगड़ रही थीं। 

एबीपी न्यूज से बातचीत में राहुल महाजन ने कहा, 'जब शहनाज गिल आई तो वो इतनी जोर से चीखी, 'मम्मीजी, मेरा बच्चा, मम्मीजी, मेरा बच्चा। शहनाज सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर के पैर को रगड़ रही थीं शायद वह वापस आ जाए। उसे एहसास भी नहीं था कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। वह बिल्कुल सदमे में थीं। वह मानने को तैयार नहीं थीं। उनकी हालत देखकर मैं अंतिम संस्कार में कांप रहा था।' 

Sidharth Shukla funeral: Shehnaaz Gill attends last rites, races towards  ambulance - Hindustan Times

बेहद कमजोर हो गईं शहनाज गिल
राहुल महाजन आगे कहते हैं, 'शहनाज बेहद कमजोर हो गई थीं, जैसे कोई तूफान आकर गुजर गया और सब कुछ धोकर चला गया है। मुझे याद है जब मैंने उसके कंधे पर हाथ रखा और अपनी दुख जाहिर किया तो, जिस तरीके से उसने मुझे देखा मैं तुरंत पीछे हट गया। मुझे उसकी हालत  देखकर बेहद डर गई थीं। वह बिल्कुल सुन्न  थीं।' 

PHOTOS: Shehnaaz Gill stands close to Sidharth Shukla's funeral pyre, mum  Rita Shukla spotted leaving. | PINKVILLA

फैंस ने दिया सिडनाज नाम
बिग बॉस 13 के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों की जोड़ी को घर के अंदर काफी फुटेज मिली थी। कई बार दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ी थीं। 

बिग बॉस 13 में इन दोनों की जोड़ी टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ी बन गई थी। जिस वजह से सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को सिडनाज का नाम दे दिया गया था। बिग बॉस 13 के दौरान यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी क्यूट मोमेंट शेयर करते थे जो दर्शकों को काफी पसंद आता था।
 

End of Article