शहनाज गिल का वीडियो हुआ रातोंरात वायरल, इस मजेदार क्लिप को देखकर हंसी रोकना है मुश्किल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 11:41 PM IST

Shehnaaz Gill Boring Dialogue Remix Video Viral: आपको याद ही होगा कि शहनाज का‘त्वाड़ा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता’ सोशल मीडिया पर मजेदार म्यूजिक के साथ खूब वायरल हुआ था। अब ऐसा ही एक नया वीडियो तहलका मचा रहा है...

शहनाज गिल का वीडियो हुआ रातोंरात वायरल, इस मजेदार क्लिप को देखकर हंसी रोकना है मुश्किल

शहनाज गिल एकबार फिर से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें उनका एक डायलॉग फिर से मशहूर हो रहा है। ये तो आपको याद ही होगा कि शहनाज का‘त्वाड़ा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता’ (Tuada Kutta Tommy Sada Kutta Kutta Song) सोशल मीडिया पर मजेदार म्यूजिक के साथ खूब वायरल हुआ था। इस मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर यशराज मुखाते (Yashraj Mukhate) ने रीक्रिएट किया था। 

अब एक बार फिर से यशराज मुखाते ने शहनाज के एक और डायलॉग पर मजेदार रीमिक्स वीडियो बनाया है। इस बार शहनाज और यशराज ने साथ में डांस भी किया है और दोनों का ये खास गाना लोगों को जमकर पसंद आ रहा है। इस बार जो वीडियो यशराज ने बनाया है वो बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल ने एक बार कहा था कि कोई उनसे प्यार नहीं करता है और वो बिग बॉस के घर में बोर हो रही हैं। ये नया वीडियो रीमिक्स वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यशराज मुखते ने शहनाज के एक और डायलॉग पर मजेदार रीमिक्स वीडियो बनाकर शेयर किया है। शहनाज के बिग बॉस 13 वाले डायलॉग पर बना ये रीमिक्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है और इसपर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो में आरती से शहनाज कह रही हैं- 'कितना बोरिंग दिन है और कितने बोरिंग लोग हैं। कोई बात नहीं करता मेरे से, कोई प्यार नहीं करता मेरे से...'। शहनाज और यशराज के इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यशराज के साथ शहनाज की सिंगिंग और डांस भी लोगों को जमकर पसंद आ रही है, इसे अब तक करोड़ों लोगों ने लाइक किया है।

आपको बताते चलें फैंस के अलावा अर्चना पूरण सिंह, मंदिरा बेदी और अमृता खानविलकर समेत कई सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर रिऐक्ट किया है। वहीं अर्चना पूरण सिंह ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'हाहाहाहाहा सुपर्ब यशराज। बहुत दिनों बाद, लेकिन मजा आ गया'। आपको बता दें कि यशराज मुखाते ने ‘रसोड़े में कौन था’ डायलॉग पर गाना बनाने के बाद खूब लोकप्रियता बटोरी थी, उनके हर एक एक्सपेरिमेंट को लोग पसंद करते हैं।

End of Article