सलमान खान ने शुरू की बिग बॉस 16 प्रोमो शूट की तैयारी, सितंबर में लगेगा रियलिटी शो का सेट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 08:37 AM IST

Salman Khan Shoot bigg boss 16 promo: बिग बॉस शो प्री-प्रोडक्शन चरण में है। बिग बॉस के घर का निर्माण सितंबर के मिड में शुरू हो जाएगा। साथ ही मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के पास जाकर उन्हें लॉक करना शुरू कर दिया है....

सलमान खान ने शुरू की बिग बॉस 16 प्रोमो शूट की तैयारी, सितंबर में लगेगा रियलिटी शो का सेट!

Bigg Boss 16 Promo Shoot: बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसने लंबे समय से टेलीविजन पर दर्शकों का मनोरंजन किया है। यह शो अक्सर विवादों में भी रहा है और इसकी वजह से शो को काफी बदनाम होना पड़ा है। हालांकि इसके बावजूद भी दर्शकों में बिग बॉस का क्रेज हमेशा बढ़ता रहा है। अब, प्रशंसक बिग बॉस के 16वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। सभी इंतजार में हैं कि आखिर बिग बॉस 16 कब आएगा?

बिग बॉस 16 पहले ही काफी चर्चा बटोर चुका है। पहले ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान ने बिग बॉस 16 शो की मेजबानी के लिए फीस में भारी बढ़ोतरी की मांग की है और अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह शो छोड़ देंगे। लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। लेकिन, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान इस विवादित शो के प्रोमो की शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कुछ अन्य रिपोर्टों के अनुसार, बिग बॉस शो प्री-प्रोडक्शन चरण में है। बिग बॉस के घर का निर्माण सितंबर के मिड में शुरू हो जाएगा। साथ ही मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के पास जाकर उन्हें लॉक करना शुरू कर दिया है। यह शो कलर्स टीवी पर सितंबर के अंत या इस साल अक्टूबर की शुरुआत में प्रसारित हो सकता है।

ये होंगे बिग बॉस-16 के कंटेस्टेंट
कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन बिजलानी, मुनव्वर फारूकी, दिव्यांकी त्रिपाठी, शिवांगी जोशी, टीना दत्ता, आजमा फल्लाह, शिवम शर्मा, जय दुधाने, मुनमुम दत्ता, कैट क्रिस्टियन, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, केविन अलमासिफर, अरुशी दत्ता और पूनम पांडे इस बार शो में देखे जा सकते हैं। बिग बॉस के 16वें सीजन के लिए बसीर अली और जैद दरबार को भी अप्रोच किया गया है।

End of Article