रुबीना दिलाइक ने कनिका मान पर लगाया गंभीर आरोप, खतरों के खिलाड़ी 12 के सेट पर रोहित शेट्टी भी हुए हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 08:21 AM IST

Rubina Dilaik accuses Kanika Mann of cheating in KKK 12: खतरों के खिलाड़ी 12 के अपकमिंग एपिसोड में खतरों का लेवल और बढ़ने वाला है। एक टास्क के दौरान रुबीना, कनिका पर गंभीर आरोप लगाने वाली हैं। जिसे सुनकर सब हैरान रह जाएंगे...

रुबीना दिलाइक ने कनिका मान पर लगाया गंभीर आरोप, खतरों के खिलाड़ी 12 के सेट पर रोहित शेट्टी भी हुए हैरान

Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी 12 इन दोनों खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। सभी कंटेस्टेंट्स कलर्स टीवी के स्टंट बेस्ड रिएलटी शो में अपनी बेस्ट परफॉरमेंस देने में लगे हुए हैं। रोहित शेट्टी भी कई सितारों का ये अवतार देखकर चौंक गए हैं। इसी बीच शो को लेकर एक चौंका देने वाला वीडिया सामने आया है, जिसमें शो की टॉप कंटेस्टेंट रुबीना दिलाइक एक्ट्रेस कनिका मान पर चीटिंग का आरोप लगा रही हैं। जिसे सुनकर रोहित शेट्टी भी शॉक्ड रह गए। इतना ही नहीं रोहित शो में ये जानने के बाद अपना आपा खो बैठते हैं।

खतरों के खिलाड़ी 12 के अपकमिंग एपिसोड में खतरों का लेवल और बढ़ने वाला है। शो के नए एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें आपको रुबीना दिलाइक और कनिका मान को जोड़ी में टास्क परफॉर्म करते हुए दिखने वाली है। इसी टास्क के दौरान रुबीना, कनिका पर आरोप लगाने वाली हैं। जिसे सुनकर सब हैरान रह जाएंगे। 

दरअसल इस टास्क में दोनों एक्ट्रेसेस को ऑस्ट्रिच यानी शुतुरमुर्ग के साथ टास्क करना है। वीडिया में रुबीना इसी टास्क को लेकर रोहित शेट्टी को बताते हुए कह रही हैं कि जब वो और कनिक टास्क के लिए कपड़ें चेंज करने गई थीं तो कनिका काफी देर तक मोबाइल के साथ बाथरुम के अंदर ही बैठी रहीं। जब वे बाहर आईं तो उन्होंने फोन साइड में रख दिया। फिर अचानक से फोन बजने लगा तो मैंने कहा कि तेरा फोन बज रहा है, लेकिन कनिका ने कहा कि ये मेरा फोन नहीं है। मेरा कहना था कि अगर वो फोन तुम्हारा नहीं है तो 15 मिनट तक तुम उस फोन के साथ क्या कर रही थीं?

रुबीना ने आगे बताया कि वो फोन काफी देर तक बजता रहा। फिर मैंने फोन उठाकर उसकी सर्च हिस्ट्री चेक की तो मैंने देखा कि कुछ सेकेंड्स के अंदर जो सर्च किया गया वो था कि ऑस्ट्रिच को कैसे बुलाते है, ऑस्ट्रिच को कैसे संभालते है और उसके पंख को कैसे इस्तेमाल करते हैं। यानी कि कनिका ने टास्क से पहले ही इसके बारे नेट से जानकारी ली थी। रुबीना की बात सुनकर कनिका बेहद नाराज हो जाती है और कहती हैं कि वो मेरा फोन नहीं था। 


शो में रोहित शेट्टी भी भड़क जाते हैं और कनिका से पूछते हैं कि तो आपने टास्क के बारे में सबकुछ वीडियो में देखा। इस पर कनिका अपनी सफाई देने लगती हैं। इतने में ही रोहित कहते हैं कि तो क्या रुबीना झूठ बोल रही हैं। वहीं, बाकी कंटेस्टेंट्स भी इस खुलासे से हैरान नजर आते हैं। 

End of Article