Super Dancer 4: टीवी शो सुपर डांसर का हिस्सा होंगे रेमो डिसूजा और फराह खान, गीता कपूर के साथ करेंगे जज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2021, 07:04 PM IST

रेमो डिसूजा और फराह खान जल्द सुपर डांसर 4 में नजर आने वाले हैं। यह डांस रियलिटी शो तेजी से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

Super Dancer 4: टीवी शो सुपर डांसर का हिस्सा होंगे रेमो डिसूजा और फराह खान, गीता कपूर के साथ करेंगे जज
Photo Credit: Instagram

मुंबई: डांस रियलिटी शो, सुपर डांसर चैप्टर 4 ने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कई परफॉरमेंस देखने को मिले हैं। इश शो पर बच्चों का प्रतिभाशाली ग्रुप जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अनुराग बसु, और गीता कपूर के साथ दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। सुपर डांसर सीजन 4 के आगामी एपिसोड में रेमो डिसूजा और फराह खान विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगे, जो गीता कपूर के साथ शो को जज करते हुए नजर आएंगे।

सुपर-13 के प्रतियोगी नो प्रॉपर चैलेंज वीक’ को स्वीकार करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस डांस फ्लोर पर दिखाएंगे। रेमो डिसूजा और फराह खान अभूतपूर्व प्रतिभा और शो में असाधारण प्रदर्शन से प्रभावित हैं।

दर्शक रेमो, फराह और गीता को सुपर-हिट नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई’ गाने पर थिरकते हुए भी दिखेंगे। इसके अलावा, रेमो अपने मशहूर हिट स्ट्रीट डांसर 3 डी से गाने 'मुकाबला' पर शीर्ष प्रतियोगियों के साथ कदम मिलाते हुए भी नजर आएंगे। इस एपिसोड के दौरान शिल्पा शेट्टी और अनुराग बसु शो से गायब रहेंगे।

दूसरी तरफ, शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जहां उन्होंने महामारी के इस दौर में नागरिकों से आगे आकर गरीब लोगों को खाना खिलाने का आग्रह किया है।

इस वीकेंड पर सुपर डांसर के मंच पर बहुत कुछ होने वाला है। 'मामा-भांजा' की मजेदार हरकतों से प्रतियोगियों के दिलकश डांस परफॉरमेंस तक बहुत कुछ देखने को मिलेगा। सुपर डांसर हर रात 8 बजे केवल वीकेंड पर प्रसारित होता है। गौरतलब है कि इससे पहले रेमो डिसूजा डांस प्लस रियलिटी शो में बतौर जज देखने को मिलते रहे हैं जबकि फराह खान भी इंडियन आइडल जैसे शो में नजर आती रही हैं।

End of Article