[VIDEO] अंधेरी रात-सुनसान सड़क, मस्तानी बनकर बाजीराव की तलाश में निकल पड़ीं राखी सावंत!

Rakhi Sawant Mastani Look VIDEO: राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक्ट्रेस मस्तानी के लुक में रात को सड़क पर घूमती नजर आ रही हैं।

Rakhi Sawant as Mastani
मस्तानी बनीं राखी सावंत  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • राखी सावंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।
  • मस्तानी बनकर रात में सड़क पर निकली एक्ट्रेस।
  • मीडिया के वजह पूछने पर एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ने दिया जवाब।

मुंबई: बिग बॉस 13 की प्रतियोगी रहीं राखी सावंत मस्तानी के रूप में अपने बाजीराव की तलाश के लिए रात को सड़क पर निकल पड़ीं। वह मस्तानी गेट-अप में परिसर में घूमती नजर आईं और अपनी जिंदगी की मौजूदा स्थिति पर अफसोस जताती दिखीं।

फोटोग्राफर्स और मीडिया से बात करते हुए राखी ने कहा, 'कोरोना की वजह से मैं अपने पति रितेश से नहीं मिल पा रही हूं। मुझे एक बार उनसे मिलने का मौका मिला था क्योंकि मैंने नच बलिए में भाग लेने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। लेकिन मैंने सुना है कि महामारी के कारण शो नहीं हो रहा है। कल्पना कीजिए! बिग बॉस के बाद मैं खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा नहीं ले सकी। मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं। मैं अपने बाजीराव को ढूंढ रही हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

राखी रात में सड़क पर इधर-उधर घूमती रहीं और लोगों से पूछती रहीं कि क्या वही उसने बाजीराव हैं। एक डब्बेवाले से यह बात पूछकर राखी उसके चारों ओर नाचने लगती हैं। इस दौरान डब्बावाला जाने के लिए यह बहाना बनाता है कि उसे खाना पहुंचाना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmyzone (@filmyzone007)

कुछ दिन पहले राखी ने मीका सिंह के साथ फिर से मुलाकात की थी। 2006 में उनकी 'किस विवाद' के बाद दोनों मीडिया के सामने एक दूसरे से मिले थे लेकिन, इस अचानक मुलाकात के बारे में राखी ने कहा था कि मीका सिंह उनके अच्छे दोस्त हैं।

राखी एक ऐसी सेलेब्रिटी हैं जिसे सोशल मीडिया यूजर्स नजरअंदाज नहीं कर सकते, वह लोगों का ध्यान किसी ना किसी हरकत से अपनी ओर खींचना जानती हैं। यह उनके बिग बॉस का हिस्सा बनने की प्रमुख वजहों में से एक है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर