Faisal Shaikh की हुई KKK 12 में वाइल्ड कार्ड एंट्री तो रो-रो कर Rajiv Adatia का हुआ बुरा हाल, वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 06:01 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 Updates: खतरों के खिलाड़ी 12 टीवी शो से फैसल शैख बाहर हो गए थे। लेकिन एक वीडियो शेयर कर राजीव अड़तिया ने यह जानकारी दी है कि अब इस टीवी शो में फैसल की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।

Faisal Shaikh की हुई KKK 12 में वाइल्ड कार्ड एंट्री तो रो-रो कर Rajiv Adatia का हुआ बुरा हाल, वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन 
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi 12 Latest Updates: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी जबसे अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर लौटा है तबसे यह सुर्खियों में बना हुआ है। इस टीवी शो का कंटेंट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। एक तरफ जहां इस शो के सभी कंटेस्टेंट अपने डर पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं यह सभी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए ट्रॉफी का हकदार बनने की जद्दोजहद कर रहे हैं। पिछले हफ्ते इस टीवी शो से मिस्टर फैसू‌ एविक्ट हो गए थे। लेकिन वाइल्ड कार्ड एंट्री की वजह से वह एक बार फिर शो में आ गए हैं। 

राजीव अड़तिया जो फैसल शेख के साथ बहुत खास रिश्ता शेयर करते हैं, ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इमोशनल हो कर रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी यह बताते हैं कि फैसल शो में वापस आ गए हैं। फैसू को देख कर राजीव इमोशनल हो जाते हैं और दौड़ कर उन्हें गले लगा देते हैं। राजीव ने यह वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट भी शेयर किया है। इस नोट में राजीव ने बताया कि जब उनकी वजह से फैसल शेख शो से बाहर चले गए थे तब उन्हें बहुत बुरा लगा था। इसके साथ उन्होंने इस नोट में फैसल की बहुत तारीफ भी की है।

राजीव द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो देखने के बाद फैंस ने खूब रिएक्ट किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'आपकी फ्रेंडशिप ऐसे ही बनी रहे' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'सच्चा प्यार लौट आया।' एक और फैन ने लिखा 'तुम सच में एक जेम हो राजीव, तुम्हें रोते हुए नहीं देख सकती, हंसते रहो हंसते रहो, वैसे तुम्हारा यह साइड मुझे बहुत पसंद आया।' 

End of Article