12 साल डेटिंग के बाद पायल रोहतगी और संग्राम सिंह अपने रिश्ते को देंगे नया नाम, इस दिन लेंगे सात फेरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 01:41 PM IST

Payal Rohatgi To Marry Sangram Singh: जानी-मानी अदाकारा पायल रोहतगी के बाॅयफ्रेंड संग्राम सिंह ने अब यह खुलासा कर दिया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से कब शादी करने वाले हैं। अब जल्द ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शादी की शहनाई गूंजने वाली है।

12 साल डेटिंग के बाद पायल रोहतगी और संग्राम सिंह अपने रिश्ते को देंगे नया नाम, इस दिन लेंगे सात फेरे

Payal Rohatgi And Sangram Singh Wedding Date: लाॅकअप शो की कंटेस्टेंट पायल रोहतगी ने शो से बाहर आते ही अपने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइस दिया है। जल्द ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शादी की शहनाई गूंजने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि पायल रोहतगी और उनकी रेसलर बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह ने यह खुलासा किया है कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। इन दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद अब शादी की डेट से भी पर्दा हट गया है। एक दूसरे को तकरीबन 12 साल डेट करने के बाद अब यह दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पायल रोहतगी और उनके बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह इस साल शादी करेंगे।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, पायल रोहतगी और उनके बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह 12 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब 21 जुलाई को शादी करने वाले हैं। यह दोनों इस साल 21 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। संग्राम सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। संग्राम सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड पायल के साथ खड़े हैं। यह पोस्ट शेयर करने के साथ संग्राम सिंह ने अपने कैप्शन में लिखा 'आने वाले इस जुलाई... हम कसमें खाने वाले हैं... और शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।' 

कुछ सूत्रों के अनुसार, संग्राम सिंह और पायल रोहतगी बेहद सादगी के साथ शादी करेंगे। इन दोनों की शादी में ज्यादा धूम धड़ाका नहीं होगा क्योंकि यह एक सिंपल वेडिंग रहेगी। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने अपना प्री वेडिंग शूट भी करवा लिया है और वह जल्द ही अपनी शादी की शॉपिंग भी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के वेडिंग आउटफिट्स दिल्ली के एक फैशन ब्रैंड स्टडी बाय जनक द्वारा डिजाइन किया जाएगा।‌ इन्होंने पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के प्री वेडिंग शूट आउटफिट्स भी डिजाइन किए थे। संग्राम सिंह ने अपनी शादी की बात पर यह साझा किया कि वह अपनी शादी के लिए बहुत एक्साइटिड हैं। 

End of Article