डेटिंग के बाद अब तेजस्वी प्रकाश से शादी करेंगे करण कुंद्रा, वेडिंग प्लान्स पर एक्टर ने कहा- मैडम के पास समय...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 12:47 PM IST

Karan Kundrra On His Wedding Plans: टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने हाल ही में अपने वेडिंग प्लान को लेकर बहुत कुछ साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह तेजस्वी के साथ शादी कब करेंगे। 

डेटिंग के बाद अब तेजस्वी प्रकाश से शादी करेंगे करण कुंद्रा, वेडिंग प्लान्स पर एक्टर ने कहा- मैडम के पास समय...
Photo Credit: Instagram

Karan Kundrra And Tejasswi Prakash Wedding: बिग बॉस 15 में दर्शकों को कंटेस्टेंट्स के गेम के साथ करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बहुत पसंद आती थी। जबसे यह दोनों बिग बॉस के घर से बाहर आए हैं तबसे कई बार इन दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। अपने रिलेशनशिप की वजह से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। लोगों को अब इन दोनों टीवी सितारों की शादी का इंतेजार है। हाल ही में करण कुंद्रा ने मुंबई में अपने सपनों का घर लिया है। जबसे करण कुंद्रा ने आलीशान घर खरीदा है तबसे यह कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश शादी के बाद इसी घर में रहेंगे। ऐसे में इन दोनों को शादी करते हुए देखने के लिए फैंस बैकरार हैं। 

ई टाइम्स से बात करते हुए करण कुंद्रा ने टीवी जगत में अपनी जर्नी से लेकर अपने काम तक बहुत सारी चीजों के बारे में बात की। इसके बाद करण कुंद्रा ने अपने और तेजस्वी के रिलेशनशिप पर भी बात की। उन्होंने यह बताया कि वह दोनों रिलेशनशिप में क्या करते हैं और किस चीज को ज्यादा महत्व देते हैं। इसके साथ उन्होंने यह ही साझा किया कि वह जितना एक दूसरे से नहीं मिलते उससे ज्यादा उनके माता-पिता एक दूसरे में मुलाकात करते हैं। 

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश से शादी करने की बात पर जवाब दिया 'हम किसी से कुछ छुपाते नहीं हैं। हम इसे बहुत धीरे ले जा रहे हैं। अगर शादी की बात है तो, मैडम के पास टाइम कहां है। हर इंटर्व्यू में वह मेरे ऊपर फेंक देती है और अब मैं उसके पर फेंक रहा हूं। मजेदार बात तो यह है कि हमारे माता-पिता एक दूसरे से बहुत मिलते हैं, हमसे भी ज्यादा। लेकिन हम इसे स्वाभाविक तौर पर आगे बढ़ा रहे हैं।'

End of Article