साड़ी छोड़ बिकिनी में नजर आई Pandya Store की एक्ट्रेस Shiny Doshi, समंदर किनारे पार की हॉटनेस की हद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2021, 02:50 PM IST

Shiny Doshi Share bikini Photo: शाइनी दोषी एक बार फ‍िर अपने हॉट अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही शाइनी दोषी मालदीव से लौटे हैं लेकिन लगता है कि वहां का खुमार अभी उतरा नहीं है।

साड़ी छोड़ बिकिनी में नजर आई Pandya Store की एक्ट्रेस Shiny Doshi, समंदर किनारे पार की हॉटनेस की हद

Pandya Store fame Dhara Pandya aka Shiny Doshi Bikini Pic: स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल पांड्या स्‍टोर में धारा पांड्या का किरदार निभाकर घर घर में पहचानी जाने वाली अदाकारा शाइनी दोषी एक बार फ‍िर अपने हॉट अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही शाइनी दोषी मालदीव से लौटे हैं लेकिन लगता है कि वहां का खुमार अभी उतरा नहीं है। मालदीव वैकेशन के दौरान उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर अपनी हॉट तस्‍वीरों से खूब तहलका मचाया था। 

कभी वह रेत में खेलती नजर आई थीं तो कभी नीले पानी के ऊपर मस्‍ती करते हुए। कई द‍िन तक शाहनी दोषी की दिलकश तस्‍वीरें छाई रही थीं। अब इंस्‍टाग्राम पर उन्‍होंने एक और तस्‍वीर साझा की है जिसमें वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। टीवी स्‍क्रीन पर हमेशा साड़ी पहनकर दिखने वाली शाइनी दोषी ने इस तस्‍वीर में तो हॉटनेस की हद ही पार कर दी है। फैंस भी उनके इस अंदाज को देख दीवाने हो गए हैं। शाइनी दोषी के फैंस और चाहने वालों को उनकी यह तस्‍वीरें काफी पसंद आ रही हैं। फैंस इन तस्‍वीरों पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। 

शाइनी अपनी इस लेटेस्‍ट तस्‍वीर में बिकिनी में नजर आ रही हैं और बीच पर दिख रही हैं। उन्‍होंने कैप लगाई और चश्‍मा भी कैरी किया है। यह तस्‍वीर भी मालदीव लोकेशन की है। अब तक इस तस्‍वीर को हजारों फैंस ने पसंद किया है और कई सितारों ने तस्‍वीर पर कमेंट किए हैं। 

बता दें कि शाइनी ने इसी साल जुलाई में अपने बॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी से शादी की थी। शाइनी ने अपने करियर की शुरुआत फेमस टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' से की थी। इसके बाद उन्‍होंने कई शोज में काम किया, जिनमें 'जमाई राजा', 'बहू हमारी रजनीकांत', 'दिल ही तो है' और 'लाल इश्क' शामिल हैं। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 8' में भी हिस्सा लिया था। शाइनी 'श्रीमद भगवत महापुराण' में देवी राधा के किरदार में नजर आई थीं। अब पांड्या स्‍टोर में उन्‍हें काफी पसंद किया जा रहा है। 

End of Article