निशा रावल और करण मेहरा के अलग होने पर रोहित साटिया ने तोड़ी चुप्पी, बोले- करण की लाइफ में है एमएम नाम की लड़की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 09:19 PM IST

करण मेहरा ने अपनी एक्स वाइफ निशा रावल पर राखी भाई रोहित सेटिया के साथ रिलेशनशिप में रहने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में निशा के भाई रोहित सेटिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

निशा रावल और करण मेहरा के अलग होने पर रोहित साटिया ने तोड़ी चुप्पी, बोले- करण की लाइफ में है एमएम नाम की लड़की
Photo Credit: Instagram

करण मेहरा और उनकी एक्सवाइफ निशा रावल के बीच कानूनी लड़ाई तो जग जाहिर है। इस मामले में आए दिन दोनों एक- दूसरे के खिलाफ चौंकानेवाले खुलासे करते रहते हैं। एक तरफ जहां करण ने निशा पर उनके राखी भाई रोहित सेठिया संग रिलेशनशिप का आरोप लगया है। तो वहीं, निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा था, करण की लाइफ में एक लड़की है। अब इस मामले में रोहित सेटिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

रोहित सेटिया ने कहा, 'जब निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, तब मैं उसके साथ खड़ा था। मैं उसे न्याय दिलाना चाहता हूं। उन्होंने कहा अभी तक नहीं पता क्या हुआ है और किसने किया है। लेकिन मेरा नाम आने से मैं खुश नहीं हूं। मेरी छवि खराब हो रही है। मैं फिलहाल अपने वकील से बात कर रहा हूं। मैं सबके सामने सच्चाई जल्द बताऊंगा। मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की सोच रहा हूं'। 

रोहित ने निशा और करण की लड़ाई का कारण तो नहीं बताया। लेकिन उन्होंने कहा आप करण से पूछना एमएम कौन है। मैं उस लड़की का नाम नहीं बताउंगा। लेकिन ये उसके नाम के शुरुआती शब्द है। इन दिनों के लड़ाई का करण भी ये लड़की ही है। उन्होंने आगे कहा, मुझे निशा और करण ने 28 मई 2021 को मुंबई बुलाया था। क्योंकि दोनों एक दूसरे से अलग होना चाहते थे।

करण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में निशा रावल पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था निशा 14 सालों से रोहित को राखी बांधती नजर आ रही हैं, लेकिन अब वो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। करण ने दावा किया था इस अफेयर के बारे में निशा की मां लक्ष्मी रावल को भी पता है। रोहित सेठिया शादीशुदा है और लखनऊ के रहने वाले हैं। उनका एक बच्चा भी है। 

End of Article