KKK 12: खतरों के खिलाड़ी-12 में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, रोहित शेट्टी के शो के लिए काजल पिसल ने छोड़ा सिर्फ तुम सीरियल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 01:33 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 wild card: खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में स्टंट-आधारित रियलिटी शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। फिलहाल क्रू केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) में शो की शूटिंग कर रहा है...

KKK 12: खतरों के खिलाड़ी-12 में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, रोहित शेट्टी के शो के लिए काजल पिसल ने छोड़ा सिर्फ तुम सीरियल

Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी-12 की छोटे परदे पर शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने दमदार परफॉर्मेंस दी है। साथ ही एक कंटेस्टेंट एरिका पेकर्ड पहले ही हफ्ते में शो से बाहर हो चुकी हैं। अब जल्द ही रोहित शेट्टी के टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी-12 में वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिलेगी। इसके लिए एक्ट्रेस काजल पिसल का नाम सामने आया है। 

सिर्फ तुम में आशा सक्सेना ओबेरॉय का निगेटिव किरदार निभाने वालीं काजल पिसल शो छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमने सुना है कि फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12 के निर्माताओं ने अभिनेत्री काजल पिसल को वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में रियलिटी शो में शामिल होने के लिए संपर्क किया है। खतरों के खिलाड़ी के निर्माताओं और अभिनेत्री के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही ये पूरा होने की उम्मीद है।

सिर्फ तुम के सेट से एक सूत्र ने सूचित किया है, 'काजल निगेटिव रोल में हैं और इस प्रकार वो कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ट्रैक इस बात पर केंद्रित है कि कैसे काजल, निमाई बाली से शादी करती हैं, जो मेल लीड किरदार विवियन डीसेना के पिता हैं। काजल शो में रणवीर (विवियन) और सुहानी (ईशा सिंह) के जीवन में कहर बरपा रही हैं। हम अभी भी किरदारों का भविष्य तय कर रहे हैं। वह अगले हफ्ते अपनी शूटिंग पूरी करेंगी। हालांकि उन्होंने हमें कोई कारण नहीं बताया, लेकिन हमने सुना है कि खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने के लिए वो सिर्फ तुम छोड़ रही हैं।' अगर सब कुछ ठीक रहा, तो काजल खतरों के खिलाड़ी के मौजूदा 12वें सीजन की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी।

आपको बता दें, खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में शिवांगी जोशी, सृति झा, मोहित मलिक, रुबीना दिलाइक, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया, एरिका पैकर्ड, फैसल शेख, जन्नत जुबैर रहमानी, अनेरी वजानी, तुषार कालिया, कनिका मान और चेतना पांडे हैं। स्टंट-आधारित रियलिटी शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। फिलहाल क्रू केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) में शो की शूटिंग कर रहा है।

End of Article