कौन बनेगा करोड़पति-11 में अमिताभ बच्चन अक्सर शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स से मजेदार बातें करते नजर आते हैं। ना सिर्फ बिग बी अपने बारे में कंटेस्टेंट्स को बताते हैं बल्कि वो हॉट सीट पर बैठने वाले से भी उनकी लाइफ की बातें जानते हैं। केबीसी के 15 अक्टूबर वाले एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने टीचर अखिलेश कुमार अंबेश बैठे। कौन बनेगा करोड़पति में गेम खेलते वक्त अमिताभ कंटेस्टेंट अखिलेश की दाढ़ी की तारीफ करते नजर आए।
अमिताभ बच्चन ने अखिलेश से कहा- 'आपकी मां कह रही थीं जब केबीसी में खेलने जाएं तो दाढ़ी हटवा कर जाएं? वैसे आप इस लुक में बहुत ही सुंदर लग रहे हैं। आप पर फ्रेंच बीयर्ड शूट कर रही है।' बिग बी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा- 'वैसे आप में और हमारे बीच में काफी समानता है बस रंग का फर्क है और कुछ भी नहीं।' दाढ़ी पर ये कमेंट सुनकर केबीसी कंटेस्टेंट अखिलेश कुमार काफी खुश हुए।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।