मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 ने इतिहास रचने के काफी करीब है। बिहार के गौरव कुमार झा ने 1 करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है। अब उनके सामने सात करोड़ रुपए का सवाल है। ये एपिसोड सोमवार और मंगलवार को टेलिकास्ट होगा।
सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में दिखाया है कि अमिताभ बच्चन उनसे सात करोड़ रुपए का जैकपॉट सवाल पूछ रहा है। इसका मतलब है कि वह एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे चुके हैं।
प्रोमो में गौतम कह रहे हैं कि उन्हें कनफ्यूजन है। ऐसे में ये क्लियर नहीं है कि क्या उन्होंने इस सवाल का सही जवाब दिया, गलत जवाब दिया या फिर गेम को क्विट कर दिया। इसके लिए मंगलवार का इंतजार करना होगा। इस प्रोमो मे गौतम की वाइफ ने उनका हर मुकाम में सपोर्ट किया था।
इंजीनियर हैं गौतम
रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम IIT से पासआउट हैं। वह पेशे से रेलवे में इंजीनियर हैं। फिलहाल वह पश्चिम बंगाल के आद्रा में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। गौतम से पहले बिहार के सनोज राज एक करोड़ जीत चुके हैं।
सनोज फिलहाल यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। उनका सिलेक्शन यूपीएससी के असिस्टेंट कमांडेंट में हो चुका है। सनोज ने बिहार के जहानाबाद के स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। स्कूल के बाद उन्होंने वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है।
बबिता ताड़े दूसरी करोड़पति
महाराष्ट्र की बबिता ताड़े सीजन 11 की दूसरी करोड़पति थीं। बबिता एक स्कूल में बतौर कुक काम करती हैं। बबिता मिड डे मील में हर रोज 450 बच्चों के लिए खिचड़ी बनाने का काम करती हैं। बबीता ने बताया था कि उन्हें महीने में सिर्फ 1500 रुपए वेतन मिलता है।
बबिता ने एक करोड़ रुपए जीतने के बाद Telly Talk India से बातचीत में कहा था कि मैं लगातार न्यूजपेपर पढ़कर, इलेक्शन अपडेट्स और अचीवमेंट न्यूज पढ़कर अपडेट रहती थी। इसी ज्ञान ने मुझे केबीसी में मुझे पहुंचने में मदद की।'
Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।