Kaun Banega Crorepati 14 Update: काजोल से जुड़े सवाल में समित शर्मा ने इस्तेमाल की दो लाइफलाइन, नहीं दे सके सही जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 11:57 PM IST

Kaun Banega Crorepati Season 14 Fourth Episode Written Updates: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के चौथे एपिसोड में हॉटसीट पर समित शर्मा बैठे थे। समित काजोल से जुड़े सवाल का सही जवाब नहीं दे सके। जानिए क्या हुआ केबीसी में आज...

Kaun Banega Crorepati 14 Update: काजोल से जुड़े सवाल में समित शर्मा ने इस्तेमाल की दो लाइफलाइन, नहीं दे सके सही जवाब

Kaun Banega Crorepati 14, 10 August 2022 Episode Written Updates: कौन बनेगा करोड़पति के बुधवार 10 अगस्त के एपिसोड में हॉटसीट पर कल के एपिसोड के रोल ओवर कंटेस्टेंट समित शर्मा बैठे थे। समित शर्मा शो से महज 10 हजार रुपए जीतकर वापस लौटे। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल से जुड़े सवाल का समित शर्मा ने गलत जवाब दिया। समित शर्मा के जाने के बाद हॉटसीट पर श्रुति डागा बैठी हैं। श्रुति अभी तक 14 सवालों का सही जवाब देकर 50 लाख रुपए जीत चुकी हैं। 

कौन बनेगा करोड़पति के बुधवार के एपिसोड (KBC 14, 10 August Episode) की शुरुआत में रोल ओवर कंटेस्टेंट समित शर्मा ने 20 हजार रुपए से आगे खेलना शुरू किया। समित ने आठवें प्रश्न में पहली लाइफ ऑडियंस पोल के इस्तेमाल किया। इसके बाद 10वां प्रश्न यानी खेल का दूसरा पड़ाव तीन लाख 20 हजार रुपए का सवाल उनसे पूछा गया- 'जून 2022 में किस भारतीय अभिनेत्री को ऑस्कर पुरस्कार देने वाले संगठन का सदस्य बनना के निमंत्रण मिला था?' चार ऑप्शन थे- a. माधुरी दीक्षित b.रवीना टंडन, c. काजोल d. सोनाली बेंद्रे। 

KBC 14

Also Read:

इस्तेमाल की दो लाइफ लाइन
समित शर्मा (Samit Sharma) ने इस सवाल में अपनी दूसरी लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया उनकी फ्रेंड ने कहा कि माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे में से कोई एक है। इसके बाद समित ने 50:50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे दोनों ही ऑप्शन डिलीट हो गए। आखिर में कंटेस्टेंट ने b रवीना टंडन को लॉक किया, जो गलत जवाब था। सही जवाब c.काजोल था। समित शर्मा तीन लाख 20 हजार रुपए से गिरकर नीचे 10 हजार रुपए में आ गए। समित मुंबई के रहने वाले हैं और पेशे से एक एड कंपनी में काम करते हैं। 

हॉटसीट पर बैठी श्रुति डागा
समित के जाने के बाद श्रुति डागा हॉटसीट पर बैठी। श्रुति ने अमिताभ बच्चन को बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। खेल की समाप्ति तक श्रुति ने 50 लाख रुपए जीत लिए हैं। वहीं, गुरुवार को उनके आगे 75 लाख रुपए का जैकपॉट सवाल आएगा। 

KBC Question 10 Aug 2022

श्रुति के सामने 50 लाख रुपए का सवाल था- 'किस संस्थान ने भारत की राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी को विकसित किया है और उसका प्रबंधन करता है? ऑप्शन थे a. भारतीय विज्ञान संस्थान b.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर c.जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली d. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय। इसका सही जवाब ऑप्शन b था।  
 

End of Article