KBC 13 22 Oct Highlights: सोनू निगम ने सुनाया किस्सा, एयरपोर्ट में चंकी पांडे को छोड़, सिंगर को किस करने लगी लड़कियां'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2021, 11:25 PM IST

Kaun Banega Crorepati 13 Highlights: कौन बनेगा करोड़पति 13 में शान और सोनू निगम हॉटसीट पर बैठे थे। इस दौरान सोनू निगम ने चंकी पांडे से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।

KBC 13 22 Oct Highlights: सोनू निगम ने सुनाया किस्सा, एयरपोर्ट में चंकी पांडे को छोड़, सिंगर को किस करने लगी लड़कियां'

Kaun Banega Crorepati 13 22 Oct 2021 Highlights: कौन बनेगा करोड़पति 13 के शानदार शुक्रवार में आज हॉटसीट पर सिंगर शान और सोनू निगम बैठे थे। सोनू और शान 25 लाख रुपए जीतकर घर वापस लौटे। वहीं, सोनू ने चंकी पांडे से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने सोनू निगम से पूछा कि, 'आपको कब एहसास हुआ कि आप फेमस हो गए हैं?' इस पर सोनू निगम ने कहा, 'साल 1995 में भारत का पहला म्यूजिक शो का मैं होस्ट था। साल 1995 में मैं, चंकी पांडे, सुदेश भोसले और जया प्रदा साथ इजरायल की राजधानी तल एवीव में शो की शूटिंग के लिए जा रहे थे। एयरपोर्ट में आगे चंकी जा रहे थे। एयरपोर्ट में मैं ट्रॉली लेने जा रहा था तभी लड़कियां चंकी पांडे का नाम चिल्ला रही थीं।'

kbc 13 sonu nigam and shaan in kaun banega crorepati Shaandaar Shukravaar  episode watch full video | TV

लड़कियां करने लगी किस
सोनू निगम आगे कहते हैं, 'मैं ट्रॉली लेकर गया तो देखा कि लड़कियां जोर-जोर से चंकी चिल्ला रही थीं। मैंने सुदेश जी से कहा कि एक्टर-एक्टर होता है। सिंगर को कोई नहीं पूछता। जैसे ही हम आगे गए तभी आवाज आई 'सोनू-सोनू।' थोड़ी ही देर में वह सारी लड़कियां चंकी को छोड़कर मेरे पास आई और उन्होंने मुझे गाल और मुंह पर किस किया। मेरा पूरा मुंह लिप्स्टिक से लहू-लुहान हो गया। उस दिन मुझे पता चला कि थोड़ा सा फेमस हो गया हूं।'

Kaun Banega Crorepati 13 Shaandaar Shukravaar: Shaan Dedicates A Song To  Sonu Nigam; The Singers Play A Round Of Antakshari With Amitabh  Bachchan-WATCH Promos

25 लाख रुपए जीतकर ले गए सोनू निगम 
सोनू निगम और शान केबीसी 13 से 25 लाख रुपए जीतकर गए। 25 लाख रुपए का सवाल था- 'विश्व के पहले मलेरिया टीके का नाम क्या है? चार ऑप्शन हैं- a.ट्रेसिमॉक्स b.मोस्कुइरिक्स c.नॉटमॉक्स d.मोस्कुइरिब

सोनू निगम और शान 25 लाख रुपए के इस सवाल का जवाब देने के लिए आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इस सवाल का सही जवाब d मोस्कुइरिब है। 

End of Article