रैंप वॉक के बाद बुरी तरह से ट्रोल हो रहे कपिल शर्मा, फैशन देख रणवीर सिंह से हो रही तुलना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 02:09 PM IST

Kapil Sharma trolls for fashion show ramp walk: कपिल शर्मा के रैंप वॉक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनको जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं...

रैंप वॉक के बाद बुरी तरह से ट्रोल हो रहे कपिल शर्मा, फैशन देख रणवीर सिंह से हो रही तुलना

Kapil Sharma Trolls for Ramp Walk: कपिल शर्मा इन दिनों चर्चाओं में हैं। कपिल शर्मा एक बार फिर से अपने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के सीजन के साथ लौट रहे हैं। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर उनके शो से ज्यादा कपिल शर्मा के नए लुक, ट्रांसफॉर्मेशन और फैशन को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में कपिल शर्मा ने 'बेटी फैशन शो' में रैंप वॉक किया। जिसमें उनका नया लुक तो चर्चा में रहा ही लेकिन मंच पर कपिल शर्मा की मस्ती और उनके अतरंगी फैशन को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर कमेंट किए।

कपिल शर्मा ने अपने सुपर स्टाइलिश अवतार में एक इवेंट में रैंप वॉक किया। उन्होंने इस दौरान एक ओवरसाइज्ड जैकेट पहनी थी जिसे उन्होंने एम्बेलिश्ड पैंट के साथ पेयर किया था। उनके लुक ने सभी को हैरान कर दिया। अब सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा की तुलना रणवीर सिंह से हो रही हैं। इतना ही नहीं यूजर्स सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स कपिल को रणवीर की सस्ती कॉपी बता रहे हैं। 

कपिल शर्मा के रैंप वॉक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कपिल के फैन्स का कहना है कि स्पाइकी हेयर के साथ उनका लुक काफी जंच रहा है। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कैसे कपिल स्टेज पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका रैम्प वॉक का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

एक यूजर ने लिखा- 'आपका फैशन रणवीर सिंह से इंस्पायर है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक नजर में मुझे लगा आप प्रभास हो'। अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा करण जौहर कहां से आ गया'। 

आपको बताते चलें कपिल शर्मा ने टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' के लौटने से पहले अपनी जो बॉडी बनाई है। उनका लुक भी काफी बदल चुका है। नए लुक को सोशल मीडिया पर फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी सितारे भी कपिल शर्मा के ट्रांसफॉर्मेंशन को देखने के बाद उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

End of Article