The Kapil Sharma Show का हुआ द एंड, नया टीवी शो India's Laughter Champion करेगा रिप्लेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 02:48 PM IST

Indias Laughter Champion Will Replace The Kapil Sharma Show: नई खबर यह है कि द कपिल शर्मा शो का यह आखिरी सीजन होगा, क्योंकि अब टीम वापस नहीं आ रहे हैं। अब ब्रेक के बाद शो की वापसी नहीं होगी!

The Kapil Sharma Show का हुआ द एंड, नया टीवी शो India's Laughter Champion करेगा रिप्लेस

The Kapil Sharma Show Replacement News: छोटे परदे पर लगातार एक के बाद एक कई बड़े शोज शुरू हो रहे हैं। साथ ही कुछ शोज के प्रीक्वल भी आ रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच कुछ शोज के ऑफ एयर होने के भी चर्चे जोरों पर है। इसी बीच हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बड़ी खबर, जिसकी सुगबुगाहट टेलीविजन जगत की गलियों में जोरों पर है। ये खबर हम सबके चहेते टीवी शो द कपिल शर्मा शो से जुड़ी हुई है। टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने की सुर्खियां हैं। ऐसा बताया जा रहा था कि शो कुछ महीनों के ब्रेक के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करेगा।

द कपिल शर्मा शो लंबे टाइम से दर्शकों का लगातार मनोरंजन करता आ रहा है। शो के तीसरे सीजन को दर्शक खूब पसंद कर रहे  हैं और इसपर अपना भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि अब ब्रेक की वजह कपिल शर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट को बताया जा रहा है। पहले खबर थी कि फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेने के बाद, कपिल शर्मा शो में लौटने के लिए तैयार हैं और मार्च एंड में शूटिंग शुरू करेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका है। 

अब नई रिपोर्ट के मुताबिक खबर यह है कि द कपिल शर्मा शो का यह आखिरी सीजन होगा, क्योंकि वह वापस नहीं आ रहे हैं। इंडियाज लाफ्टर चैंपियन नाम का एक टीवी शो इसकी जगह आने वाला है। इंडियाज लाफ्टर चैंपियन नाम है ये शो एकदम नया आने वाला है। शो के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा किया जाना बाकी है। सोनी टीवी द्वारा शो का पहला प्रोमो जारी किया गया है जिसमें लिखा है- 'नया शो अलर्ट!!! इंडियाज लाफ्टर चैंपियन #India'sLaughterChampion जल्द आ रहा है, केवल सोनी टीवी पर!'

कपिल शर्मा और उनकी टीम फिलहाल विदेश टूर को लेकर भी बिजी है। जल्द ही द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम बाहर स्टेज शोज के लिए जाने वाली है। जिसमें कपिल भी जाएंगे। इसी के साथ वो अपनी फिल्मों की भी शूटिंग जारी रखेंगे। 

आपको बता दें, द कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, सुदेश लहरी, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर स्टारकास्ट के तौर पर दिखाई देते हैं। वहीं शो में की जज अर्चना पूरन सिंह हैं।

End of Article