Jhalak Dikhhla Jaa 10 अब इस दिन होगा ऑन एयर, क्या खतरों के खिलाड़ी 12 का यह कंटेस्टेंट होगा जज पैनल में शामिल?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 06:49 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa Season 10: छोटे पर्दे पर अब जल्द ही झलक दिखला जा अपने नए सीजन के साथ दस्तक देने वाला है। यहां जानिए छोटे पर्दे पर यह डांस रियलिटी शो कब प्रीमियर होगा।

Jhalak Dikhhla Jaa 10 अब इस दिन होगा ऑन एयर, क्या खतरों के खिलाड़ी 12 का यह कंटेस्टेंट होगा जज पैनल में शामिल?

Jhalak Dikhhla Jaa Season 10 Premiere Date: झलक दिखला जा का नया सीजन देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं। कहा जा रहा है कि इस टीवी शो के लिए छोटे पर्दे के कई सितारों को अप्रोच किया गया है। झलक दिखला जा के पिछले 9 सीजन काफी सक्सेसफुल रहे थे। ऐसे में अब दर्शक यह कयास लगा रहे हैं कि इस डांस रियलिटी शो का नया सीजन भी बेहद धमाकेदार होने वाला है। अब इस डांस रियलिटी शो के मेकर्स एक बार फिर नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, इस टीवी शो के लिए निक्की तंबोली, मोहसिन खान, श्रद्धा आर्या, दिव्यंका त्रिपाठी, आसिम रियाज, आयशा सिंह, उमर रियाज, सिंबा नागपाल और अन्य टीवी सितारों को अप्रोच किया गया है। यहां जानिए अब यह टीवी शो छोटे पर्दे पर कब दस्तक देने वाला है। 

Tellychakkar की एक खबर के अनुसार, दर्शकों को अब जल्द ही झलक दिखला जा का नया सीजन देखने को मिलेगा। सूत्रों के अनुसार, यह डांस रियलिटी शो इस साल सितंबर के महीने में ऑन एयर होगा। यह टीवी शो 27 सितंबर 2022 से ऑन एयर होगा और जल्द ही इसकी टाइमिंग को लेकर अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि अप्रोच किए गए सितारों में से कईयों ने इस टीवी शो के लिए हां कर दिया है।  ‌

कौन करेगा शो को जज? 

कुछ खबरों के अनुसार, झलक दिखला जा के दसवें सीजन को करण जौहर और माधुरी दीक्षित जज करने वाले हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि जज पैनल में नोरा फतेही का नाम भी शामिल हो गया है। ऐसे में इस जबरदस्त जज पैनल की वजह से यह शो और दिलचस्प होने वाला है। लेकिन एक और खबर सामने आई है, जिसके अनुसार खतरों के खिलाड़ी 12 कंटेस्टेंट तुषार कालिया भी इस शो में बतौर जज नजर आ सकते हैं। Tellychakkar की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस शो में तुषार कालिया को भी जज करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End of Article