एक शर्त पर होगी जेनिफर विंगेट की छोटे पर्दे पर वापसी, कमबैक को लेकर टीवी एक्ट्रेस ने कहा ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 04:30 PM IST

Jennifer Winget On Her Comeback To TV: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा जेनिफर विंगेट जल्द ही कोड एम में नजर आने वाली हैं। अदाकारा ने बताया कि टीवी को लेकर उनके क्या प्लांस हैं।

एक शर्त पर होगी जेनिफर विंगेट की छोटे पर्दे पर वापसी, कमबैक को लेकर टीवी एक्ट्रेस ने कहा ये

Jennifer Winget On Her TV Comeback: जानी-मानी टीवी अदाकारा जेनिफर विंगेट इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट कोड एम की वजह से सुर्खियों में हैं। दर्शकों को लंबे समय से कोड एम के दूसरे सीजन का इंतजार था। अदाकारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि वह अपने प्रोजेक्ट को लेकर कितनी उत्साहित हैं और टीवी को लेकर उनके क्या प्लांस हैं। पिंकविला से बात करते हुए अदाकारा ने यह कहा कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट कोड एम को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कोड एम के ट्रेलर को जो प्यार मिल रहा है उसे देख कर वह बहुत खुश हैं। वह जल्द से जल्द अब इस शो के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इसके साथ कोड एम के वुमन सेंट्रिक शो होने पर और अपने ऑनस्क्रीन किरदार पर भी अदाकारा ने चुप्पी तोड़ी है।

अदाकारा ने बात करते हुए यह बताया कि वह जितने भी किरदार निभाती हैं उसमें उनकी झलक जरूर नजर आती है। उन्होंने अपने ऑनस्क्रीन किरदार मोनिका पर बात करते हुए कहा कि यह बहुत ही स्ट्रांग कैरक्टर है लेकिन यह एक आम लड़की भी है। उन्होंने कहा कि ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिन्हें वह अपने इस किरदार से रिलेट कर सकती हैं। अदाकारा ने कहा कि वह अपने प्रोजेक्ट में अपने किरदार को रिपीट करना पसंद नहीं करती हैं। जैसे उन्होंने बेपनाह शो में एक बहुत ही प्यारी लड़की का किरदार निभाया था लेकिन बेहद शो में उनका किरदार इससे बहुत अलग था। 

इसके बाद जब अदाकारा से पूछा गया कि क्या वह टीवी पर वापसी करने वाली हैं, तब अदाकारा ने यह कहा कि 'मुझे टीवी के बारे में नहीं पता लेकिन कभी भी ना नहीं कहना चाहिए। मैं किसी ऐसी चीज का इंतजार कर रही हूं जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। मैंने पहले तरह-तरह के किरदार निभाए हैं जैसे बहू, बेटी और साइको लड़की का। इसीलिए जब तक कुछ अलग ऑफर नहीं किया जाता तब तक मैं वेट करना चाहती हूं।'

End of Article