इमली के सामने खुलेगा आर्यन का कच्चा चिट्ठा, आदित्य को बचाने के लिए अब उठागी ऐसा कदम 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 04:42 PM IST

Imlie Spoiler: आर्यन की जान बचाने वाली इमली को अब बड़ा झटका लगने वाला है। ऐसा हसीलिए क्यांकि उसको अब आर्यन के एविल प्लान का पता लग जाएगा जिसकी वजह से उसे जोर का झटका लगेगा। 

इमली के सामने खुलेगा आर्यन का कच्चा चिट्ठा, आदित्य को बचाने के लिए अब उठागी ऐसा कदम 
Photo Credit: Instagram

Imlie TV Serial Upcoming Twist: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल इमली की कहानी अब बहुत रोचक मोड़ लेने वाली है, ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस टीवी सीरियल में एक से बढ़कर एक नए ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं जो इमली की जिंदगी में नए तूफान लेकर आएंगे। इस टीवी सीरियल में फिलहाल यह देखा जा रहा है कि कैसे इमली आर्यन की जान बचा लेती है। वहीं आदित्य उसे आर्यन की सच्चाई बताता है लेकिन इमली को उस पर जरा सा भी भरोसा नहीं होता है। वह आदित्य की बात टाल देती है। अब इस टीवी सीरियल में जो होने वाला है वह देखने में बहुत दिलचस्प होगा क्योंकि अंत में इमली को आर्यन के एविल गेमा का पता लग जाएगा। 

इमली के सामने आएगा आर्यन का राज

इमली टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि आदित्य इमली को चौकन्ना रहने के लिए कहेगा लेकिन इमली उसकी बातों पर जरा सा भी ध्यान नहीं देगी। लेकिन बाद में उसे आर्यन के एविल प्लान का पता लग जाएगा। जब उसे यह पता चलेगा कि आर्यन आदित्य से बदला लेने के लिए आया है तब उसे बहुत पछतावा होगा। आदित्य इमली को यह बताएगा कि आर्यन यह समझता है कि उसके जीजा की जान उसकी (आदित्य) की वजह से गई है इसलिए वह उससे बदला लेने के लिए आया है। लेकिन इमली आदित्य की बात को अनसुना कर देगी। 

आदित्य को धमकी देगा आर्यन 

इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में यह देखने को मिलेगा कि आर्यन आदित्य को धमकी देगा। आर्यन यह कहेगा कि वह उसे बर्बाद कर देगा और अपना बदला लेकर रहेगा। आर्यन को लगता है कि आदित्य की वजह से उसके जीजा की जान गई है। और आदित्य की वजह से ही उसकी बहनें रोती रहती हैं। इसलिए वह आदित्य से बदला लेने के लिए उनकी जिंदगी में आया है। 

End of Article