Imlie Big Twist: आर्यन की बहन अर्पिता से रोमांस करेगा नौकर 'सुंदर', इमली सीरियल में आएगा ये बड़ा ट्विस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2021, 07:08 AM IST

Gaurav Mukesh to ROMANCE his wife Rajshri Rani in Imlie: स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली में जबरदस्‍त ट्विस्‍ट आने वाला है। त्रिपाठी परिवार का नौकर सुंदर आर्यन की बहन अर्पिता के साथ रोमांस करेगा।

Imlie Big Twist: आर्यन की बहन अर्पिता से रोमांस करेगा नौकर 'सुंदर', इमली सीरियल में आएगा ये बड़ा ट्विस्‍ट

Gaurav Mukesh to ROMANCE his wife Rajshri Rani in Imlie: स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली में जबरदस्‍त ट्विस्‍ट आने वाला है। त्रिपाठी परिवार का नौकर सुंदर आर्यन की बहन अर्पिता के साथ रोमांस करेगा। दोनों किस तरह एक दूसरे से मिलेंगे ये देखना वाकई द‍िलचस्‍प होगा। सीरियल में आर्यन सिंह राठौर (Fahmaan Khan) की बहन अर्पिता का रोल राजश्री रानी (Rajshri Rani) करती हैं जबकि नौकर सुंदर का रोल अभिनेता गौरव मुकेश (Gaurav Mukesh) निभाते हैं। टीवी अदाकारा राजश्री रानी इमली सीरियल में नौकर सुंदर का रोल करने वाले गौरव मुकेश की पत्‍नी हैं। पति और पत्‍नी को एक ही सीरियल में देखना फैंस के लिए दिलचस्‍प होगा। 

आपको बता दें कि इमली सीरियल में इन दिनों आदित्‍य और मालिनी की  शादी हो रही है। इस शादी को कवर करने के लिए मालिनी की मां अनु ने भास्‍कर टाइम्‍स को मोटी रकम देकर इमली को कवरेज के लिए बुलाया है। इमली अपने पति की शादी मालिनी से होता देख आंसु बहा रही है तभी आर्यन उसे यह अहसास दिलाने आता है कि वो अपने एक्‍स हसबैंड की शादी कवर करने नहीं आई है बल्कि अपने क्‍लाइंट का काम करने आई है। दूसरी तरफ इमली को आर्यन के साथ देख आर्यन के दिल पर भी सांप लेटते हैं। 

इसी बीच मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि इस सीरियल में सुंदर और आर्यन की बहन अर्पिता के बीच रोमांटिक सीन दिखाया जाएगा। सुंदर और अर्पिता के बीच फ‍िल्‍म मैं हूं ना का वो सीन फ‍िल्‍माया जाएगा जिसमें शाहरुख खान सुष्मिता सेन को लाइन मारते हैं और उनके दीवाने नजर आते हैं। खुद अभिनेता गौरव मुकेश ने कहा कि शाहरुख खान रोमांस के किंग हैं और वो सीन सभी को याद है। मैं भाग्‍यशाली हूं कि स्‍क्रीन पर उसी सीन को रिक्रिएट करने का मौका मिल रहा है। 

राजश्री और गौरव की मुलाकात सुहानी सी एक लड़की के सेट पर हुई थी और शो में दोनों ने भाई- बहन का किरदार निभाया था। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई लेकिन कुछ महीने पहले गौरव ने राजश्री को प्रपोज किया जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।  33 साल की राजश्री की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2008 में विनीत पांडे से शादी की थी लेकिन साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया।

End of Article