ये रिश्ता क्या कहलाता है का ये एक्टर बनेगा सई-विराट का बेटा, गुम है किसी के प्यार में आएगा 5 साल का बड़ा लीप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 11:52 AM IST

GHKKPM 5 years Leap and New Entry:सई, पाखी का असली चेहरा दिखाकर उसे सलाखों के पीछे फेंक देगी। अब गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में पांच साल का एक बड़ा लीप आएगा...

ये रिश्ता क्या कहलाता है का ये एक्टर बनेगा सई-विराट का बेटा, गुम है किसी के प्यार में आएगा 5 साल का बड़ा लीप

GHKKPM 5 years Leap Spoiler: गुम है किसी के प्यार में अपने आगामी एपिसोड में दिखाई जाने वाली मसालेदार ड्रामा कहानी के साथ दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो में छह महीने का लीप आने वाला है। सई पुलिस से कहेगी कि वह पाखी को गिरफ्तार करे क्योंकि उसने बच्चे की सरोगेट मां बनकर उसे धोखा दिया था। सई के मुताबिक पाखी ने जो किया था उसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा। इस तरह से पुलिस पाखी को गिरफ्तार कर ले जाती है जबकि पूरा परिवार सई को इस उम्मीद में देखता है कि वह अपना फैसला वापस ले लेगी।

दूसरी तरफ विराट ने सई को फिर सोचने और पाखी की गिरफ्तारी को रोकने के लिए कहा है क्योंकि वह आखिर फैमिली का हिस्सा है। हालांकि सई, पाखी को जेल भेजने पर अड़ी है। वो, विराट से पाखी का पक्ष लेना बंद करने को कहेगी। सई, चव्हाण परिवार में सभी को वॉर्निंग देगी कि यदि वे पाखी का पक्ष लेने की कोशिश करते हैं तो सबको उसके गुस्सा का सामना करना पड़ेगा। एक और चेतावनी देते हुए सई कहती हैं कि अगर विराट, पाखी को चव्हाण हाउस में वापस लाने की कोशिश करेंगे तो वह अपने बच्चे के साथ घर छोड़ देगी।

कहानी में होगी अब नई एंट्री और आएगा बड़ा लीप
जैसा कि हम जानते हैं पाखी, चव्हाण परिवार के वारिस को जन्म देती है जैसा भवानी चाहती थी। हालांकि सई, पाखी का असली चेहरा दिखाकर उसे सलाखों के पीछे फेंक देगी। अब यह शो पांच साल का एक बड़ा लीप लेगा। जी हां, कहानी में इसी के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम आरंभ तेहरान नई एंट्री लेंगे। आरंभ को शो में विराट और सई के बेटे की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update - Pakhi To Accompany Virat-Sai On Their  Honeymoon Trip?


विराट, सई और पाखी के जीवन का सबसे बड़ा क्लाइमेक्स अब गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा। जिसका हर किसी को इंतजार है। शो में विराट भविष्य के एपिसोड में सई या पाखी के साथ रहने वाले हैं या नहीं। आने वाले एपिसोड में ट्विस्ट देखना बेहद दिलचस्प होगा।

End of Article