गश्मीर महाजनी इस वजह से छोड़ रहे इमली सीरियल, मेकर्स ने ढूंढा रिप्लेसमेंट, जल्द TV शो में होगी 2 नई एंट्री!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 07:12 PM IST

Imlie makers replace Gashmeer Mahajani!: इमली सीरियल के निर्माताओं ने पहले ही एक रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू कर दी है और हमने सुना है कि एक अभिनेता को लगभग फाइनल कर लिया गया है...

गश्मीर महाजनी इस वजह से छोड़ रहे इमली सीरियल, मेकर्स ने ढूंढा रिप्लेसमेंट, जल्द TV शो में होगी 2 नई एंट्री!

आदित्य (गश्मीर महाजनी) और इमली (सुम्बुल तौकीर खान) की जिंदगी टीवी सीरियल में जबरदस्त यू-टर्न लेने के लिए तैयार है। इमली सीरियल इन दिनों टेलीविजन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सीरियल में से एक है। अब खबर आ रही है कि इमली सीरियल में जल्द ही पसंदीदा किरदार आदित्य कुमार त्रिपाठी को हम बाहर होते हुए देखने वाले हैं।

जी हां, नई चर्चा है कि अभिनेता गश्मीर महाजनी ने शो छोड़ने के लिए अपना इस्तीफा दे दिया है। अभिनेता गश्मीर महाजनी महीने के अंत तक अपने आखिरी सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं और उनके बाहर निकलने के साथ-साथ कहानी में भी भारी बदलाव देखने को मिलेगा। सोर्सेज की मानें तो ऐसा रातोंरात नहीं हुआ। गश्मीर ने कुछ हफ्ते पहले ही इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, निर्माता उन्हें वापस शो रहने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि वह शो का चेहरा है और ट्रैक उनपर और सुंबुल तौकीर खान पर केंद्रित है। लेकिन कई सारे प्रयास बेकार गए क्योंकि निर्माता गुल खान, गश्मीर द्वारा निर्धारित कुछ शर्तों से सहमत नहीं हो पाए।

इस वजह से गश्मीर महाजनी छोड़ रहे इमली शो?
सामने आई जानकारी के मुताबिक शूटिंग के पहले दिन से ही यह बिल्कुल स्पष्ट था कि गश्मीर अपनी मराठी फिल्मों और वेब शो के साथ इमली की शूटिंग करना जारी रखेंगे, जिसके लिए निर्माताओं ने सहमति व्यक्त की थी। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती गई और शो अच्छा प्रदर्शन करने लगा, गश्मीर दूसरे प्रोजेक्ट्स को हाथ में नहीं ले पा रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर निर्माताओं को उनके सीक्वेंस की शूटिंग के लिए महीने में केवल 10 दिन दिए जो पर्याप्त नहीं थे। काफी चर्चाओं के बाद आखिरकार गश्मीर ने शो छोड़ दिया। उनका आखिरी दिन जनवरी के मिड में होगा।

गश्मीर महाजनी के रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू
बता दें निर्माताओं ने पहले ही एक रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू कर दी है और हमने सुना है कि एक अभिनेता को लगभग फाइनल कर लिया गया है। इस बीच, गश्मीर से ध्यान हटाकर शो में फहमान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

एक बार फिर से होगी नई एंट्री
दिलचस्प बात यह है कि आदित्य ने मालिनी पर आंख मूंदकर भरोसा करके उससे शादी कर ली है। हालांकि अब मालिनी की भी असलियत सामने आ गई है। वहीं दूसरी ओर इमली ने आदित्य को अपना करियर और सब कुछ छोड़कर उसे चुनने से मना कर दिया है। इस प्रकार, कहानी फिर से एक नया मोड़ लेने वाली है जब आर्यन दोनों के साथ लाएगा। 


दरअसल आदित्य और इमली दोनों को आर्यन एक आतंकवादी का साक्षात्कार लेने के लिए पगडंडिया भेजेगा। अब आगे इमली शो में बड़ा ट्विस्ट एंड टर्न्स आने वाला है। आतंकवादी के रूप में स्टार प्लस के सीरियल में एक नई एंट्री भी होगी। जो भी कहानी को काफी मनोरंजक बनाने वाली है। क्या अब आदित्य उर्फ गश्मीर महाजनी के शो से बाहर निकलने से इमली का किरदार भी बदल जाएगा? ये देखना दिलचस्प होगा। 

End of Article