Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने फिर पलटा सीन, अगले हफ्ते ही होगा सीजन का फिनाले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2020, 02:47 PM IST

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar 28 Nov 2020: बिग बॉस सीजन 14 में शो के होस्ट सलमान खान ने एक बार फिर सीन पलट दिया है। सलमान खान के ऐलान के बाद सभी कंटेस्टेंट शॉक्ड रह गए हैं।

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने फिर पलटा सीन, अगले हफ्ते ही होगा सीजन का फिनाले

मुंबई. बिग बॉस 14 के हर मोड़ में गेम का सीन पलट रहा है। ताजा प्रोमो के मुताबिक शो का फिनाले जनवरी के पहले हफ्ते नहीं बल्कि अगले हफ्ते होगा। यही नहीं, अगले हफ्ते घर के अंदर केवल चार कंटेस्टेंट्स ही रहेंगे। 

कलर्स द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक सलमान खान घरवालों से पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या लगता है कि शो का फिनाले कब होगा। इस पर निक्की तंबोली कहती हैं कि जनवरी के पहले हफ्ते में। 

सलमान खान कहते हैं, 'अब सीन पलटेगा। इसके बाद वह बताते हैं कि फिनाले वीक जनवरी में नहीं बल्कि अगले हफ्ते होने जा रहा है। केवल चार सेलेब गेम में आगे बढ़ेंगे और बाकी घरवालों का सफर खत्म हो जाएगा। ये सुनकर घरवाले शॉक्ड रह जाते हैं। 

घरवालें करेंगे सवालों का सामना 
प्रोमो के मुताबिक घरवाले आज काम्या पंजाबी, देवोलीना भट्टाचार्जी, कविता कौशिक के पति रोनित बिस्वास, प्रोड्यूसर संदीप सिकंद के सवालों का सामना करना पड़ेगा।  काम्या रुबीना को समझा रही हैं कि जैसमीन ने कह दिया कि घर में उनका कोई दोस्त नहीं है।

काम्या पंजाबी और रोनित बिस्वास जहां जैसमीन भसीन की पोल खोलेंगे। वहीं, संदीप सिकंद कविता कौशिक से कह रहे हैं कि सभी घरवालें उन्हें नहीं बल्कि, वह सभी को टारगेट कर रही हैं।    

टूट गई रुबीना और जैसमीन की दोस्ती 
बिग बॉस 14 में इस हफ्ते रुबीना और जैसमीन की दोस्ती टूट गई है। शुक्रवार के एपिसोड में पंचायत कार्य के दौरान एक बार फिर रुबीना-जैस्मिन के बीच दरार देखने को मिली। 

रुबीना ने जैस्मीन पर अपनी टीम के सदस्यों के साथ अमानवीय व्यवहार करने और उन्हें खाना न देने का आरोप लगाया, वहीं जैस्मिन यह कहती रही कि उन्हें गलत तरीके से फ्रेम करने की कोशिश की जा रही है।

End of Article