Bigg Boss 14: जैसमीन भसीन-अभिनव शुक्ला के बीच हाथापाई की आई नौबत, राहुल बोले- रुबीना दिलाइक है असली नागिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2020, 04:12 PM IST

Bigg Boss 14 Jasmin Bhasin Abhinav Shukla Fight: बिग बॉस-14 के बोट एंड शार्क टास्क में जैसमीन, रुबीना पर पर्सनल हमला करने की कोशिश करती हैं तो अभिनव उनको चेतावनी देता हैं कि वो गेम के नाम पर ये सब ना करें। 

Bigg Boss 14: जैसमीन भसीन-अभिनव शुक्ला के बीच हाथापाई की आई नौबत, राहुल बोले- रुबीना दिलाइक है असली नागिन

बिग बॉस-14(Bigg Boss 14) में कंटेस्टेंट के बीच अपनी स्थिति को सुरक्षित करने के लिए एक दिलचस्प 'बोट एंड शार्क' टास्क चल रहा है। जो भी कंटेस्टेंट इस टास्क को सफलतापूर्वक पूरा करेगा, वो इस सीजन का दूसरा फाइनलिस्ट बन जाएगा और टॉप-4 में एजाज खान के साथ शामिल हो जाएगा। बिग बॉस-14 में आज रात के एपिसोड में भी ये टास्क जारी रहेगा। सभी सीट को पाने के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगे और 100% खेल को देंगे। 

बिग बॉस-14 का बोट एंड शार्क टास्क अब मौखिक ही नहीं बल्कि हाथापाई के विवाद तक पहुंच जाएगा। राहुल वैद्य और रुबीना दिलाइक एक-दूसरे पर शब्दों से वार करेंगे। वहीं इस टास्क में दो अच्छे दोस्तों की दोस्ती में भी दरार आ जाएगी। ये कोई और नहीं बल्कि अभिनव शुक्ला और जैसमीन भसीन हैं। फैन्स ये सब देखकर चौंकने वाले हैं क्योंकि अभिनव और जैसमीन टास्क के लिए आपस में टकराएंगे।

हाथापाई पर उतरेंगे जैसमीन-अभिनव
अभिनव और जैसमीन एक-दूसरे को नाव में सीट पाने के लिए धक्का देंगे। दोनों टास्क में अपने आप को इस टास्क से डिसक्वालिफाय नहीं होने देंगे। जैसमीन और अभिनव का टास्क में सभी को आक्रामक रूप देखने को मिलेगा और एक दूसरे को दोनों नीचे तक गिरा देंगे। अभिनव लड़ाई में जैसमीन की आक्रामकता से पूरी तरह निराश हो जाएंगे। वो जैसमीन पर ताना मारते हुए कहेंगे- 'तुमने सब खो दिया है...' वहीं अभिनेत्री कहेंगी प्यार और युद्ध में सब कुछ जायज है। 

राहुल वैद्य ने रुबीना को बताया असली नागिन
अभिनव और जैसमीन में बहस होती है तभी रुबीना हस्तक्षेप करती हैं। वो जैसमीन पर अपना गुस्सा निकालती हैं। तभी राहुल, जैसमीन का साथ देने के लिए आ जाते हैं। राहुल, जैसमीन को बताते हैं कि तुमने शायद नागिन नाम का एक शो किया था, लेकिन असली नागिन तो रुबीना है जो हर बार जहर उगलती है। रुबीना बदले में राहुल को क्राय बेबी कहती हैं। तभी जैसमीन, रुबीना पर पर्सनल हमला करने की कोशिश करती हैं तो अभिनव उनको चेतावनी देता हैं कि वो गेम के नाम पर ये सब ना करें। 

End of Article