हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कहा- 'सेना का अपमान नहीं सहेगा नया हिंदुस्तान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2020, 06:31 PM IST

Hindustani Bhau FIR: एकता कपूर की एक वेब सीरीज में इंडियन आर्मी की वर्दी के साथ अश्लीलता पर बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने एकता से माफी मांगने के लिए कहा है।

हिंदुस्तानी  भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कहा- 'सेना का अपमान नहीं सहेगा नया हिंदुस्तान'

मुंबई. बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक ने एकता कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हिंदुस्तानी भाऊ ने खुद इंस्टाग्राम पर खुद इसकी जानकारी दी है। उनका आरोप है कि एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज XXX में इंडियन आर्मी की वर्दी का अपमान किया है। 

हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बताया कि उन्होंने एकता कपूर और मां शोभा कपूर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। दोनों ने ही भारतीय सेना और उनकी वर्दी का अपमान किया है। 

हिंदुस्तानी भाऊ के मुताबिक- 'एकता कपूर की वेबसीरीज  सेना का जवान बॉर्डर पर देश सेवा के लिए चला जाता है तो उसकी बीवी बॉयफ्रेंड को घर बुलाती है। वह पति की आर्मी यूनिफॉर्म पहनाकर सेक्स करती है। इंटिमेट सीन के दौरान महिला आर्मी यूनिफॉर्म को फाड़ती है और उसका मजाक उड़ाती है।'

फौज के बलिदान को किया शर्मसार
हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि वेब सीरीज में ये सब दिखाकर भारतीय सेना और उनके बलिदान को शर्मसार किया है। उन्होंने राष्ट्रीय चिन्ह, कर्नल टैग के भी सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्हें इंडियन आर्मी से माफी मांगनी होगी। 

हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही में ट्विटर हैंडल बनाया है। इसमें उन्होंने ऐलान किया था कि वह एक बड़े बॉलीवुड सितारे का पर्दाफाश करने वाले हैं। इसके अलावा वह उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाने वाले हैं। 

बनाया था वॉट्सऐप ग्रुप 
हिंदुस्तानी भाऊ ने वॉट्सऐप पर एक ग्रुप बनाया था।  हिंदुस्तानी भाऊ इस वॉट्सऐप ग्रुप में असीम रियाज को नहीं जोड़ा था। भाऊ बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बिग बॉस के घर में आए थे। उन्हें शो का एंटरटेनर भी कहा गया।  

बिग बॉस में उनकी शेफाली जरीवाला और हिमांशी खुराना से काफी अच्छी दोस्ती थी। आपको बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया पर अक्सर विवादित वीडियो पोस्ट करते हैं। इन वीडियो में काफी गालियों का इस्तेमाल करते हैं।  

End of Article