Bharti Singh Son's Nick Name: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया हाल ही में पेरेंट्स बन गए हैं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी थी। भारती ने अब अपने यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर अपने बच्चे और पेरेंटिंग एक्सपीरियंस के बारे में बताया। इस वीडियो में भारती ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का निकनेम क्या रखा है।
भारती ने अस्पताल के कमरे से अपना वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो बेटी चाहते थे लेकिन बेटा हुआ है और उन्होंने उसका स्वागत किया है। इसके साथ ही भारती ने बताया कि उन्होंने और हर्ष ने बच्चे का निकनेम गोला रखा है क्योंकि वो गोलू मोलू है। इसके साथ ही भारती ने बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद उनकी लाइफ में बहुत से बदलाव आए हैं।


माता- पिता बनने के बाद बदल गए भारती- हर्ष
भारती ने बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद वो और हर्ष काफी बदल गए हैं। उन्होंने बताया, 'हम कभी शूट से वापस आते हैं, थके हुए होते हैं, बेल बजती है या फोन बजता है या कोई अलमारी जोर से बंद कर देता है तो हम इरिटेट होते हैं। लेकिन यह पहली बार हुआ है कि बेबी हर दो- ढाई घंटे में उठता है दूध पीने के लिए सूसू कर देता है। डायपर चेंज करना होता है.. यह पहली बार हुआ है कि हर दो घंटे में हम दोनों उठते हैं और हमें जरा भी गुस्सा नहीं आया। हम जरा भी इरिटेट नहीं हुए। पता नहीं ये कैसा प्यार है।'



साल 2017 में की थी शादी
बता दें कि भारती ने हर्ष लिम्बाचिया से साल 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन 5 दिन गोवा में चले थे। भारती ने 3 साल छोटे हर्ष से सालभर डेटिंग करने के बाद शादी का फैसला लिया था। शादी के बाद दोनों 25 दिन के हनीमून पर गए थे। बताते चलें कि भारती और हर्ष टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन और एंकर हैं। भारती सिंह ने दिसंबर 2021 में सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। भारती ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें यह घोषणा की गई है कि वह वास्तव में गर्भवती हैं।

