12 दिन के बच्चे को अकेला घर पर छोड़कर आईं भारती सिंह, शूटिंग पर वापसी करते वक्त खूब रोईं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 06:33 PM IST

bharti singh back to shoot after 12 days of delivery: भारती सिंह काम पर वापस लौट आईं हैं। कॉमेडियन-होस्ट भारती का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है...

12 दिन के बच्चे को अकेला घर पर छोड़कर आईं भारती सिंह, शूटिंग पर वापसी करते वक्त खूब रोईं

bharti singh back to shoot: भारती सिंह हाल ही मां बनी हैं। उन्होंने 3 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया था और अब डिलीवरी के 12 दिन बाद ही कॉमेडियन ने काम करना शुरू कर दिया है। जी हां, भारती सिंह काम पर वापस लौट आईं हैं। कॉमेडियन-होस्ट भारती का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारती अपने वर्क कमिटमेंट्स को लेकर बात करते हुए बता रही हैं कि उनकी शूटिंग पर वापसी हो चुकी है। भारती सिंह ने कहा, 'मेरा बेटा सिर्फ 12 दिन का है, लेकिन काम के भी कुछ कमिटमेंट्स होते हैं, जो मुझे पूरे करने हैं।' भारती ने डिलीवरी के 12 दिन बाद टीवी शो हुनरबाज के सेट पर वापसी की है। 

भारती सिंह ने काम पर लौटते ही पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए और बताया कि वो बेबी को घर पर छोड़ते वक्त खूब रोईं। पैपराजी से बात करते हुए भारती सिंह ने कहा- 'मैं आज सुबह बहुत रोई, 12 दिन के बच्चे को छोड़कर आई हूं। लेकिन काम तो काम है। मैं अभी सबको मिठाई खिलाऊंगी।'
यहां देखें भारती सिंह का वीडियो-

आलिया-रणबीर की शादी में भारती को किया था इनवाइट?
पैपराजी से बाद करते हुए भारती सिंह से आलिया-रणबीर की शादी के बारे में पूछा गया। इस दौरान जवाब देते हुए भारती सिंह ने कहा- 'बहुत बहुत बधाई, हमें बुलाया था लेकिन हम जा नहीं पाए क्योंकि बच्चा छोटा था ना इसलिए।'

भारती अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ शो हुनरबाज और खतरा खतरा होस्ट करती हैं लेकिन मैटरनिटी लीव की वजह से इन दिनों वो शो में नजर नहीं आ रही थीं। ऐसे में एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने शो में उन्हें रिप्लेस किया था। लेकिन अब भारती सिंह अपने शोज में वापस आ चुकी हैं। 

End of Article