Balika Vadhu 2 Cast: Shivangi Joshi होंगी आनंदी, Randeep Rai आनंद, जानिए लीप के बाद ऐसी होगी बालिका वधु 2 की स्टारकास्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2021, 08:20 PM IST

Balika Vadhu 2 Cast: बालिका वधु सीजन 2 में एक बड़ा लीप आने वाला है। इस सीजन आनंदी के किरदार में ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानी शिवांगी जोशी निभाने जा रही हैं। जानिए कैसी होगी बालिका वधु 2 की स्टारकास्ट...

 Balika Vadhu 2 Cast: Shivangi Joshi होंगी आनंदी, Randeep Rai आनंद, जानिए लीप के बाद ऐसी होगी बालिका वधु 2 की स्टारकास्ट

मुंबई. टीवी सीरियल बालिका वधु में जल्द ही एक बड़ा लीप आने वाला है। ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अब आनंदी के अवतार में नजर आएंगी। वहीं, एक्टर रणदीप राय आनंद के किरदार में नजर आएंगे। 

शिवांगी जोशी ने बालिका वधु की शूटिंग शुरू कर दी है। Telly Talk India से बातचीत में शिवांगी ने कहा, 'जी मैं हूं आनंदी। मेरे पास जब ये किरदार आया तो मैं 200 फीसदी कंफर्म नहीं थीं पर जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे समझ आया कि काफी अच्छा किरदार है। ये एक 17 साल की महिला का किरदार है जो बाकी अपनी उम्र के बच्चों जैसी नहीं है। उसे गलत और सही का फर्क पता है। वह सही के साथ हमेशा खड़ी होती है।'

Shivangi Joshi confirms she is not leaving Yeh Rishta Kya Kehlata Hai -  Times of India

आनंद के किरदार में रणदीप राय 
बालिका वधु में आनंदी के बचपन के खास दोस्त आनंद का किरदार रणदीप राय निभाएंगे। रणदीप ने कहा, 'बालिका वधु की बहुत अच्छी शुरुआत हुई है। इस शो के पहले सीजन को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था। मुझे खुशी है कि मैं इसके दूसरे सीजन में नजर आने वाला हूं।' शो में रणदीप राय सेमी फॉर्मल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। 

Exclusive! Randeep Rai to star opposite Shivangi Joshi in Balika Vadhu 2 -  Times of India

जिगर के रोल में होंगे समृद्ध बावा 
आनंदी के पति जिगर के रोल में समृद्ध बावा होंगे। समृद्ध बावा ने अपने किरदार को लेकर कहा, 'मैंने हमेशा से कोशिश की है कि हर बार कुछ अलग करुं। मेरा कोई भी किरदार में पिछले रोल से अलग रहा है।'

बकौल एक्टर, 'मुझे जब इस शो का ऑफर आया तो मैं काफी एक्साइटेड हूं। मेरे लिए ये बेहद चुनौतीपूर्ण है लेकिन, चुनौतियों में ही मजा आता है। मैंने पहला सीजन देखा है उस वक्त मुझे पता नहीं था कि दूसरे सीजन में मैं आऊंगा।'

End of Article