तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक्ट्रेस आराधना शर्मा की एंट्री, बोल्ड फोटोज से बबीता जी को देती हैं टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2021, 08:42 PM IST

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए किरदार आराधना शर्मा की एंट्री होने जा रही है। आराधाना इससे पहले टीवी सीरियल स्प्लिट्सविला में काम कर चुकी हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक्ट्रेस आराधना शर्मा की एंट्री, बोल्ड फोटोज से बबीता जी को देती हैं टक्कर

मुंबई. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों कई ट्विस्ट आ रहे हैं। शो की कहानी कोरोना काल में हो रही दवाइयों की कालाबाजारी के ईर्द-गिर्द घूम रही है। अब शो में  स्प्लिट्सविला फेम एक्ट्रेस आराधना  शर्मा की एंट्री होने जा रही है। 

तारक मेहता की मौजूदा स्टोरीलाइन में दिखाया है कि पत्रकार पोपटलाल काला बाजारी को खत्म करने के मिशन में हैं। इस दौरान आराधना शर्मा डिटेक्टिव के किरदार में नजर आने वाली हैं।

आराधना शर्मा शो में गुंडों के एक गैंग के लिए काम कर रही हैं।  आराधाना ने कुछ वक्त पहले ही सीरियल की शूटिंग शुरू की है। कोरोना महामारी और महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण शो की शूटिंग गुजरात में चल रही है।

✓[100+] Aradhana Sharma Hot HD Photos & Wallpapers for mobile (1080p)  (1080x1134) (2021)

दिलीप जोशी की हैं फैन  
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में आराधना ने बताया कि वह दिलीप जोशी की फैन हैं। दिलीप जोशी से मिलना उनके लिए एक फैन मूमेंट था। गौरतलब है कि झारखंड की राजधानी रांची में जन्मीं आराधना की परवरिश पुणे में हुई है।

आराधना ने अपने  करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके अलावा वह  बूगी-वूगी, डीआईडी 6, अलाद्दीन नाम तो सुना होगा और हीरो गायब मोड में नजर आ चुकी हैं।

I feel restless and irritated if I skip my workout even for a single day: Aradhana  Sharma - Times of India

Aradhana Sharma: Piyush is a typical husband material; I'm sure any girl  will be blessed to ...

आराधना शर्मा रिएलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 12' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी कई ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं।
 

End of Article