Anupamaa : एक ही साड़ी में दिखीं अनुपमा और किंजल, देखिए सोशल मीडिया पर कैसे उड़ रहा है मजाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 10:53 PM IST

Anupamaa Goof up Video : स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी लिस्ट में सबसे टॉप पर है। अनुपमा के मेकर्स की गलती को यूजर्स ने पकड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो।

Anupamaa : एक ही साड़ी में दिखीं अनुपमा और किंजल, देखिए सोशल मीडिया पर कैसे उड़ रहा है मजाक
Photo Credit: Instagram

Anupamaa Goof up Video : टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा दर्शकों को बेहद पसंद है। शो में इन दिनों कई सार ट्विस्ट और टर्न्स चल रहे हैं। शो में रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे मुख्य भमिका में हैं। ये शो टीआरपी की लिस्ट में सबसे आगे हैं। फैंस को जहां एक तरफ अनुज कपाड़िया और अनुपमा की जोड़ी बेहद पसंद है। वहीं शो में नेगेटिव रोल में वनराज की अपनी फैन फॉलोइंग है। शो का हर किरदार घर- घर में पॉपुलर हो चुका है। शो से जुड़ा हर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर होता है। हाल ही में मान फैंस ने मेकर्स की एक गलती को पकड़ लिया है। एक सीन में किंजल ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी। फैंस को याद आया इससे पहले अनुपमा ने भी एक बार सेम साड़ी पहनी थी। 

इतना ही नहीं, फैंस ने मेकर्स की एक और गलती को पकड़ा है। एक सीन में सुधांशु पांडे उर्फ वनराज गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं। वहीं, अगले सीन में वो वॉकिंग एड पर चलाते दिखाई देते हैं। 

यूजर्स ने पकड़ी अनुपमा शो के मेकर्स की गलती

ये भी पढ़ें - हिंदी फिल्मों में बाहुबली की राजमाता का था फ्लॉप करियर, राम्या कृष्णन बोलीं- बॉलीवुड के लिए साउथ इंडस्ट्री छोड़ने की हिम्मत नहीं

शो में अनुज कपाड़िया कोमा से बाहर आ चुके हैं और ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं। अनुपमा अपने पति को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए लगतार कोशिश कर रही हैं। 

End of Article