Anupama Serial 29 Dec 2021: अनुज ने पूछी अनुपमा से उसकी दिल की बात, नए साल में थामेंगे एक दूसरे का हाथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 09:46 AM IST

Anupama Serial 29 Dec 2021 Update: अनुपमा सीरियल में आज वनराज अनुपमा से कहता है कि वह अपने दिल की बात अनुज से जाकर कह दें। जानिए क्या होगा आज अनुपमा सीरियल में...

Anupama Serial 29 Dec 2021: अनुज ने पूछी अनुपमा से उसकी दिल की बात, नए साल में थामेंगे एक दूसरे का हाथ

Anupama Serial 29 December 2021: अनुपमा सीरियल में मालविका अनुज और अनुपमा की शादी कराने की पूरी कोशिश कर रही हैं। आज के एपिसोड में वनराज अनुपमा से कहता है कि वह अनुज से अपने दिल की बात कह दें। वहीं, मालविका अनुपमा और अनुज से कहती हैं कि वह दोनों शादी क्यों नहीं कर लेते हैं। 

अनुपमा और वनराज एक दूसरे से टकराते हैं। दोनों एक दूसरे के अतीत के बारे में बात करते हैं। वनराज कहता है कि अलग होने के बाद भी दोनों एक दूसरे से कनेक्टेड हैं। बातचीत के दौरान अनुपमा कहती हैं कि वह भी अनुज से प्यार करती है। वनराज खुश होता है और कहता है कि उसे अनुज के सामने अपने प्यार का इजहार कर देना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ मालविका के ऊपर चिल्लाने के कारण अनुज काफी दुखी होता है। वह क्रिसमस का तोहफा देकर मालविका को मनाना चाहता है।      

Anupama Serial

घर पर होती है क्रिसमस पार्टी 
मालविका अनुपमा को क्रिसमस पार्टी के लिए बुलाती है। अनुपमा मालविका से कहती है कि उसने कभी भी क्रिसमस पार्टी अटेंड नहीं की है। मालविका अनुपमा को अपनी पहली क्रिसमस पार्टी के बारे में बताते हुए इमोशनल हो जाती हैं। मालविका कहती है कि अनुपमा सभी के लिए गाजर का केक बेक करे। मालिवका अनुज और अनुपमा से पूछते हैं कि दोनों एक दूसरे को प्रपोज क्यों नहीं करते हैं। अनुज अनुपमा से कहती है कि मालविका थोड़ी पागल है।  

Anupama

अनुज ने पूछा अनुपमा से सवाल
अनुपमा शाह परिवार के लिए कैरेट केक बेक करती है। शाह परिवार क्रिसमस ट्री को सजाता है। अनुज इस दौरान किचन में अनुपमा की मदद करता है। अपकमिंग एपिसोड में अनुज अनुपमा से पूछता है कि क्या वह भी उसे प्यार करती है?

Anupama Serial

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपमा आने वाले एपिसोड में अनुज कपाड़िया से शादी करने के लिए तैयार हो जाती हैं। अनुपमा मालविका के सामने शर्त रखती है कि अगर वह अब घर छोड़कर नहीं जाएगी तो वह शादी कर लेगी।        

End of Article